फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS NTorq 125 हुई महंगी: टीवीएस ने बढ़ाए दाम, जानें हर वेरिएंट की नई कीमत

Sat, 10 Apr 2021 06:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
TVS Ntorq 125
TVS NTorq 125 Price Hike: TVS Motor Company (TVS मोटर कंपनी) ने अपने सबसे ज्यादा फीचर्स के साथ आने वाले स्पोर्टी स्कूटर NTorq 125 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। स्कूटर का टॉप-स्पेक Super Squad (सुपर स्क्वाड) एडिशन 1,540 रुपये तक महंगा हो गया है। जबकि बेस ड्रम ब्रेक एडिशन की कीमत में 540 रुपये का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 7
TVS NTORQ 125 Race Edition - फोटो : Social
टीवीएस Ntorq 125 के नए दाम
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब NTorq 125 स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 71,095 रुपये से शुरू होगी। वेरिएंट के आधार पर कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी हुई है। Ntorq 125 के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 71,095 रुपये हो गई है। वहीं इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 75,395 रुपये हो गई है। Ntorq 125 के रेस एडिशन की कीमत 78,375 रुपये और सुपर स्क्वाड वेरिएंट की कीमत 81,075 रुपये हो गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
TVS NTorq 125 - फोटो : For Representation Only
NTorq 125 की वेरिएंट के आधार पर नई कीमतें। सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं।
 
Ntorq 125 वेरिएंट नई कीमत (रुपये)
Ntorq 125 ड्रम वेरिएंट  71,095
Ntorq 125 डिस्क वेरिएंट 75,395
Ntorq 125 रेस एडिशन 78,375
Ntorq 125 सुपर स्क्वाड 81,075

 

4 of 7
TVS NTorq 125 - फोटो : For Representation Only
इंजन
TVS NTorq 125 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन बीएस6 इंजन मिलता है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 9.4 PS का पावर और 5500 आरपीएम पर 10.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, यामाहा, रॉयल एनफील्ड और होंडा मोटरसाइकिल जैसे दोपहिया वाहन निर्माताओं ने हाल ही में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। एक अप्रैल से चालू हुए नए वित्तीय वर्ष में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ज्यादातर ऑटो निर्माताओं ने कहा है कि, उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और उपकरणों की बढ़ती कीमतों के कारण उन्होंने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाई है। 
विज्ञापन

5 of 7
TVS Ntorq 125 - फोटो : For Representation Only
कीमत में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद TVS Ntorq 125 अपने सेगमेंट में एक वैल्यू फॉर मनी स्कूटर्स में शुमार है। यह अपने सेगमेंट का पहला स्कूटर है जिसमें फुल डिजिटल कंसोल मिलता है और यह ब्लूटूथ को सपोर्ट करता है। इसके अग्रेसिव और शार्प स्टाइलिश लुक के कारण इसे काफी पसंद किया जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
TVS NTorq 125 SuperSquad Edition - फोटो : TVS
TVS NTorq 125 SuperSquad एडिशन को इस साल की शुरुआत में इसे नेपाल में लॉन्च किया गया है। यह स्कूटर मार्वेल एवेंजर्स से प्रेरित है। कंपनी ने पिछले साल इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, जो तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें कॉम्बैट ब्लू, इनविन्सिबल रेड और स्टील्थ ब्लैक शामिल है। कॉम्बैट ब्लू, कैप्टन अमेरिका से प्रेरित है। वहीं, इनविन्सिबल रेड ऑयरन मैन से प्रेरित है। जबकि, स्टील्थ ब्लैक, ब्लैक पैंथर से प्रेरित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
TVS Ntorq 125
भारतीय बाजार में TVS NTorq 125 स्कूटर का सीधा मुकाबला Hero Maestro Edge 125 (हीरो मेस्ट्रो एज 125), Suzuki Burgman Street 125 (सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125), Honda Grazia (होंडा ग्राजिया) और Aprilia SR 125 (एप्रीलिया एसआर 125) जैसे स्कूटर्स से है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें