फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विश्व कप में हुई फजीहत के बाद, T-20 वर्ल्ड कप में इस बड़े बदलाव की मांग करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

Sat, 21 Mar 2020 01:23 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वर्ल्ड टी-20 2020 - फोटो : ट्विटर
आईसीसी टी-20 विश्व कप इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईसीसी क्रिकेट कमेटी की बैठक में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व-डे का प्रस्ताव सामने रख सकता है। इसी महीने खेले गए महिलाओं के टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व-डे नहीं था, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। बारिश के कारण भारत-और इंग्लैंड के बीच खेला जाना वाला सेमीफाइनल मैच रद्द हो गया था। भारतीय टीम के लीग राउंड में बेहतरीन अंक थे। जिसके आधार पर वो फाइनल में पहुंच गई थी।
विज्ञापन

2 of 4
ICC - फोटो : social Media
तय शेड्यूल के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्तूबर से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होना है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 15 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि अभी तक सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था नहीं की गई है। महिला विश्व कप की तरह इस वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल मैच रद्द होने पर ग्रुप स्टेज में ज्यादा प्वाइंट्स वाली टीम को ही फाइनल में एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 4
आईसीसी टी20 विश्व कप
आईसीसी के अधिकारी ने बताया है कि इस साल के मध्य में क्रिकेट कमेटी की बैठक होनी है। इस बैठक में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम में बदलाव पर विचार के बारे में चर्चा हो सकती है। आईसीसी ने जानकारी दी है कि इस बैठक में सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट को लेकर अपनी सलाह दे सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आईसीसी वर्ल्ड टी20 क्वालिफायर - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक अधिकारी ने कहा है कि वह इस मीटिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में रिजर्व डे रखने की सलाह आईसीसी के सामने रखेगा। 2019 में इंग्लैंड में खेले गए वन-डे वर्ल्ड कप में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ था। उस टूर्नामेंट में रिजर्व-डे की व्यवस्था थी। जिसकी वजह से यह मैच अगले दिन खेला गया। जिसमें भारत को कीवी टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें