विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन पर कोराना वायरस के कारण रद्द होने की तलवार लटक रही है। फिलहाल यह लीग 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित है। बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइचियों के बीच आगामी मंगलवार को बातचीत होने वाली है। इस पहले भी एक बैठक हुई थी, लेकिन आयोजन को लेकर कोई भी वैकल्पिक रास्ता नहीं निकल पाया था। इसबार देखना होगा कि इस बातचीत से क्या निकलकर आता है। आईपीएल 2020 अगर रद्द होता है आयोजकों से लेकर खिलाड़ियों तक को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आईपीएल में हर साल नीलामी में खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी द्वारा उनकी टीम में शामिल होने के लिए काफी मोटी रकम दी जाती है। अब, यदि टूर्नामेंट रद्द हो जाता है, तो कई खिलाड़ी बड़ी रकम गंवा देंगे, जो कि उन्हें इस लीग में खेलने पर मिलने वाली थी। आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें इसका सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।