उस मैच में रोहित शर्मा अर्धशतक से चूक गए, लेकिन जाते-जाते विश्व रिकॉर्ड बना दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली अपनी 43 रन की पारी में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। 299 रन के लक्ष्य का उनके बल्ले से दो शानदार छक्के भी निकले और इसी के साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।