अवैध कब्जों को हटाने के लिए पुलिस की जान पर बन गई। पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आगे देखिए पत्थरबाजों को देख भागी पुलिस
विज्ञापन
2 of 9
निगम-पुलिस टीम पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन का विरोध हुआ, तो इसका खामियाजा पुलिस को भुगतना पड़ा। पुलिस पर पत्थर बरसाए गए, बदले में पुलिस वालों ने भी जमकर लाठियां भांज डाली।
विज्ञापन
3 of 9
निगम-पुलिस टीम पर पथराव
लुधियाना के जमालपुर मेट्रो रोड स्थित जीवन नगर में ग्रीन बेल्ट पर बनी झुग्गियों को गिराने के लिए गए नगर निगम अमले और पुलिस मुलाजिमों को लोगों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। झुग्गिया गिराने की कार्रवाई के दौरान लोगों के गुस्से को शांत करने की कोशिश की गई तो माहौल बिगड़ गया।
4 of 9
निगम-पुलिस टीम पर पथराव
पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया तो दूसरी तरफ से झुग्गी वालों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई मुलाजिम सहित मीडिया फोटोग्राफर्स को भी हल्की चोटें आई। झुग्गी वालों के आगे निगम और पुलिस की एक न चली। निगम के मुलाजिम और पुलिस मुलाजिमों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
5 of 9
निगम-पुलिस टीम पर पथराव
लोगों ने पुलिस और निगम मुलाजिमों को काफी दूर तक भगाया। जब पुलिस चली गई तो लोगों ने विरोध स्वरूप रोड जाम कर दिया। इससे माहौल शांत होने के बजाय ओर भी बिगड़ गया।
विज्ञापन
6 of 9
निगम-पुलिस टीम पर पथराव
लुधियाना नगर निगम ने शुक्रवार को जीवन नगर की ग्रीन बेल्ट में बनी 125 से ज्यादा झुग्गियों को कब्जा मुक्त करवाने की योजना तैयार की। निगम टीम ने पहले साठ से ज्यादा झुग्गियां गिरा दी, लेकिन इस दौरान दूसरी तरफ मौजूद झुग्गी वालों ने निगम का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और लोगों की निगम और पुलिस मुलाजिमों के साथ हाथापाई तक हो गई।
विज्ञापन
7 of 9
निगम-पुलिस टीम पर पथराव
इसके बाद पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया और लोगों ने पुलिस और निगम की टीम पर पथराव शुरू कर दिया।
8 of 9
निगम-पुलिस टीम पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
निगम ने किसी को झोंपड़ी में से सामान भी नहीं निकालने दिया। महिलाओं ने जब सामान निकालने की कोशिश की तो उनके साथ धक्का मुक्की की गई। इस दौरान एक झुग्गी में दस महीने का बच्चा भी अंदर था। उस झोंपड़ी पर डिच मशीन चला कर उसे गिराना शुरू कर दिया गया।
झुग्गी वालों के पथराव की वजह से निगम के 12 से ज्यादा मुलाजिमों को पत्थर लगे और उन्हें हल्की चोटें भी आई। फिलहाल निगम ने साठ झुग्गी को कब्जामुक्त करवा लिया है और बाकी पर भी कार्रवाई की जाएगी।