फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन गैंगस्टर्स को पकड़ने के लिए STF ने चलाया ऑपरेशन, तस्वीरों के ज़रिए देखें पूरा ऑपरेशन

Sat, 22 Apr 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
gangsters
कुख्यात गैंगस्टर्स को पकड़ने के लिए STF ने बड़ा ऑपरेशन चलाया। इन गैंगस्टर्स को पकड़ने के लिए जो कुछ हुआ, वो तस्वीरों में सामने है।
विज्ञापन

2 of 6
gangsters
एसटीएफ व पुलिस कमिश्नर की संयुक्त टीम ने जालंधर के छोटी बारादरी इलाके में ऑपरेशन चलाकर गैंगस्टर विक्की गौंडर के चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनका मुख्य साथी सुक्खी फरार हो गया। इन पांचों का कनेक्शन वीरवार को गुरदासपुर में हुए हत्याकांड से है। 
विज्ञापन

3 of 6
gangsters
चारों से एसटीएफ और स्थानीय कमिश्नर पुलिस के अधिकारी सख्ती से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपियों की पहचान प्रिंस दीप सिंह निवासी सिधवां जमीता गुरदासपुर, रणबीर सिंह, भारत भूषण दीपू, दमनप्रीत सभी निवासी नबीपुर के तौर पर हुई है। जिस कोठी में गैंगस्टर छिपे थे, उसके सारे रास्ते सील कर दिए हैं।

4 of 6
gangsters
एसटीएफ के जालंधर के एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर को सूचना मिली थी कि वीरवार को गुरदासपुर में हुए हत्याकांड के आरोपी  छोटी बारादरी इलाके की एक कोठी में छिपे हैं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम का गठन कर भारी पुलिस बल ने छोटी बारादरी की कोठी को घेर लिया। वहां से चारों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सुक्खी निवासी गुरदासपुर फरार हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
gangsters
एसटीएफ के एआईजी भुल्लर की ओर से जालंधर के सीआईए स्टाफ में चारों आरोपियों से पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि सभी विक्की गौंडर के करीबी साथी हैं। गुरदासपुर में वीरवार को हत्याकांड में फरार सुक्खी व चारों गिरफ्तार आरोपियों ने विक्की गौंडर तक सारी सूचनाएं पहुंचाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gangsters
इसके बाद चारों आरोपी व सुक्खी जालंधर छोटी बारादरी कोठी में आ गए थे, ताकि गुरदासपुर पुलिस उन तक न पहुंच सके। बहरहाल स्थानीय पुलिस चारों से सख्ती से पूछताछ कर रही है, ताकि वीरवार को गुरदासपुर में हत्याकांड को अंजाम देने वाले विक्की गौंडर के गिरेबान तक उनके हाथ पहुंच सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें