हरियाणा और हिंसक आंदोलन के बाद सरकार जाटों को आरक्षण देने को तैयार हुई तो अब 35 बिरादरियां सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
जाटों के आरक्षण का विरोध शुरू, 35 बिरादरियां सड़क पर डटीं
2 of 5
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में 35 बिरादरी के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नारनौल के प्रमुख चौराहे महाबीर चौक पर जाम लगाया। भारी संख्या में पुलिसबल सहित पुलिस के आला अफसर मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
जाटों के आरक्षण का विरोध शुरू, 35 बिरादरियां सड़क पर डटीं
3 of 5
प्रदर्शनकारियों ने जाटों को मुआवजा देने का भी विरोध किया। उनका कहना था कि आंदोलन के नाम पर जाटों ने प्रदेशभर में जमकर हिंसा की है। गुंडागर्दी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए 35 बिरादरी के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।
जाटों के आरक्षण का विरोध शुरू, 35 बिरादरियां सड़क पर डटीं
4 of 5
कोसली में भी 35 बिरादरी के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हरियाणा में ओबीसी के 27 फीसदी कोटे से छेड़छाड़ की गई तो हम इसे सहन नहीं करेंगे। प्रदेश में जाटों से भी बड़ा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
जाटों के आरक्षण का विरोध शुरू, 35 बिरादरियां सड़क पर डटीं
5 of 5
नारनौल में 35 बिरादरी के लोगों ने एसडीएम गो बैक के नारे लगाए। बिरादरी के लोगों ने ज्ञापन देकर जाटों को आरक्षण देने के सरकार के फैसले का विरोध जताया। साथ ही, चेतावनी दी कि अगर जाटों को आरक्षण मिला तो प्रदेश में आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।