छेड़छाड़ मामले में 5 महीने जेल में बिताने के बाद विकास बराला बाहर आ गया है। जेल से बाहर आने के बाद विकास ने सबसे पहले अपनी मां के पैर छूए। इस दौरान विकास की मां और विकास दोनों की आंखों में आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
2 of 6
Vikas Barala
बाद करीब 7.35 बजे उसे परिवार के सदस्य और मित्र कार में लेकर चले गए। विकास बराला जेल से बाहर आने के बाद वह सीधा मंदिर गया। वहां उसकी मां इंतजार कर रही थी। वहीं वह मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मिला। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी बात रखी। इसके बाद वह घर के लिए निकल गया।
विज्ञापन
3 of 6
Vikas Barala
जेल से बाहर आने के बाद मीडिया में बयान जारी
विकास के जेल से बाहर आने के चंद मिनट बाद ही मीडिया में उसके नाम से बयान जारी हो गया। इसमें उसने खुद को सौ फीसदी बेकसूर होने की बात कही। विकास की ओर से जारी बयान को लेकर उसके पिता सुभाष बराला से फोन पर बातचीत करनी चाही गई तो उनके पीए ने बताया कि वह लोग जेल के बाद मंदिर तो गए थे, लेकिन उसके बयान को लेकर जारी प्रेस रिलीज की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
4 of 6
Vikas Barala
बदले चेहरे के भाव
शाम 7.25 बजे जैसे ही विकास बुड़ैल जेल गेट से पीछे के रास्ते बाहर निकला तो मीडियाकर्मियों ने उसे घेर लिया और उससे सवाल करने लगे। मीडिया को देख उसके चेहरे पर शिकन थी, लेकिन इसी दौरान उसके मित्र और पारिवारिक सदस्यों को देख उसके चेहरे पर थोड़ा सुकून आया। उन्होंने विकास को पूरी तरह से घेर लिया और उसे मीडिया के सवालों से बचाते हुए कार में बैठाकर निकल गए।
विज्ञापन
5 of 6
Vikas Barala
वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ मामले में विकास बराला ने कहा कि, "मैं 100 प्रतिशत निर्दोष हूं, मैंने हिरासत के दौरान खुद को शांत एवं सकारात्मक वातावरण में रखा, इस दौरान मेरी दिनचर्या मेरी प्रार्थना और स्टडी करना थी।"
आशीष ने दायर की जमानत याचिका
विकास को जमानत मिलने के बाद आशीष कुमार की ओर से उनके एडवोकेट ने शुक्रवार को जिला अदालत में उसकी जमानत याचिका दाखिल कर दी। याचिका पर सोमवार को अदालत में सुनर्वाई होगी।