देश के नामी ओलंपियन पहलवान ने लोगों के लिए मिसाल पेश की। उन्होंने बिना दहेज के शादी की और सगाई में सिर्फ एक रुपया शगुन लिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
बात हो रही है, ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त की। वे 16 जनवरी को कांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले 15 जनवरी को उनकी सगाई की रस्म की गई, जिसमें उन्होंने मात्र एक रुपया शगुन लिया। बता दें कि योगेश्वर दत्त के परिवार में यह पांचवी शादी है, जो बिना दहेज के हुई है।
विज्ञापन
3 of 8
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
इस बारे में योगेश्वर बताते हैं कि उनके परिवार में दहेज लेने और देने की परंपरा नहीं रही है। उनकी तीनों बहनों की शादी बिना दहेज के हुई तो भाई की शादी भी बिना दहेज के की गई। योगेश्वर ने कहा कि वह मिट्टी से जुड़े रहे हैं और शादी भी जमीनी स्तर वाली होनी चाहिए, जिसमें किसी तरह का कोई दिखावा नहीं होना चाहिए। इस कारण पूरी सादगी के साथ शादी हो रही है।
योगेश्वर ने कहा कि इस शादी से मां को ज्यादा खुशी है, क्योंकि वह लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी और मैं ओलंपिक के बाद शादी करना चाहता था। मुझे इस बात का दुख है कि मैं ओलंपिक में पदक जीतने का उनका सपना पूरा नहीं कर पाया, लेकिन उनका बहू देखने का सपना मैंने जरूर पूरा कर दिया। बता दें कि शादी की रस्में दिल्ली के अलीपुर में 'द जेहान गार्डन' से पूरी हुई।
वहीं, जयमाला की रस्म के लिए दूल्हा-दुल्हन की खास तरीके से स्टेज पर एंट्री हुई। स्टेज पर लगी एलईडी में हार्ट का शेप बना हुआ था। एंट्री के वक्त एलईडी अलग हुई जिससे कपल बाहर आए और एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। योगेश्वर और शीतल की शादी में देश-विदेश से हजारों लोग शिरकत करने पहुंचे। कई नामी पहलवान और दिग्गज हस्तियां इस शादी में पहुंची।
विज्ञापन
6 of 8
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
योगेश्वर ने बताया कि शादी बेहद सादगी से हुई है। पहलवान योगेश्वर दत्त भले ही पूरे देश व विदेश में घूमे हैं, लेकिन वह सामाजिक परंपराओं को नहीं भूले हैं। उनकी शादी का अंदाज आज भी देसी है और जिस तरह से ग्रामीण परिवेश में शादी की जाती है। उसी तरह से उनकी शादी के कार्यक्रम कराए गए। बाण लगाने के साथ ही हल्दी की रस्म की गई तो घर में महिलाएं भी खूब नाचीं। योगेश्वर भी परिवार के लोगों के साथ ठुमके लगा रहे थे।
विज्ञापन
7 of 8
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
वहीं, शादी के बाद की प्लानिंग पर योगेश्वर ने कहा कि शादी के बाद पत्नी शीतल परिवार को संभाले और अपने पढ़े-लिखे होने का अनुभव परिवार में बांटे। वह परिवार को आगे लेकर जाने में सहयोग करे। वहीं, योगेश्वर ने अपने भविष्य का प्लान भी साफ कर दिया है कि वह शादी के बाद नौकरी के साथ-साथ कुश्ती भी जारी रखेंगे। वह कहते हैं कि कुश्ती के सहारे ही वह यहां तक पहुंचे हैं और कुश्ती उनका जीवन है।
योगेश्वर दत्त ने कहा कि वह कुश्ती से रिटायर्ड भले हो जाएंगे, लेकिन उसे नहीं छोड़ेंगे और ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने के लिए नए पहलवान तैयार करेंगे। योगेश्वर को यह दर्द है कि वह देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक नहीं जीत सके, लेकिन अपने इस सपने को खुद पहलवान तैयार करके पूरा करेंगे और उसके लिए वह जल्द ही अपनी एकेडमी भी शुरू करेंगे।