फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSP बना, दो बार यूपीएसएसी क्लीयर किया, अब ऐसी अनहोनी हुई कि जान गंवाई

Wed, 31 May 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
डीएसपी बना, दो बार यूपीएससी क्लीयर किया। आजकल आईएएस की ट्रेनिंग ले रहा था कि एक अनहोनी घट गई और नौजवान की जान चली गई।
विज्ञापन

2 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
हम बात कर रहे हैं, दिल्ली में महिला सहकर्मी को बचाते हुए स्वीमिंग पूल में डूबने वाले ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया की। 30 वर्षीय आशीष हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा के मटिंडू गांव के रहने वाले थे। जन्म 15 जनवरी 1986 को हुआ था। उनके पिता कृषि विभाग से बतौर खंड कृषि अधिकारी रिटायर्ड हैं, जबकि मां गवर्नमेंट टीचर रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आशीष दहिया ने पहली से दसवीं तक की शिक्षा सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल से प्राप्त की। 2003 में सोनीपत के हिंदू विद्यापीठ बारहवीं की। वर्ष 2008 में एनआईटी कुरुक्षेत्र से 4 वर्ष में मेकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया और भारत पेट्रोलियम नोएडा में दो वर्ष तक मैनेजर के पद पर नौकरी की, लेकिन सिविल सर्विसेज में जाना चाहते थे।

4 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
इसलिए आशीष ने वर्ष 2012 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 8वां रैंक प्राप्त किया और बतौर डीएसपी सिरमौर में पद संभाला। इसके बाद सिविल सर्विसेज में 411वां रैंक हासिल की और भारतीय रेवेन्यू सर्विसेज के तहत फरीदाबाद में बतौर आबकारी आयुक्त पद संभाला। पर ये काफी नहीं लगा और फिर से यूपीएससी क्लियर करके 53वां रैंक हासिल किया।
विज्ञापन

5 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
इसी के तहत वे दिल्ली के बेरसराय फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में आईएएस की ट्रेनिंग ले रहे थे कि हादसा हो गया। दक्षिण दिल्ली के बेर सराय में सोमवार शाम को भारतीय विदेश सेवा संस्थान की ओर से दी गई पार्टी में अपना दोस्तों के साथ था। पार्टी के दौरान तैराकी की जा रही थी कि एक महिला अफसर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए आशीष और अन्य अफसर पूल में कूद गए।
विज्ञापन

6 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
महिला को बचा लिया गया, लेकिन आशीष पूल से बाहर नहीं आया। सभी तलाश ही रहे थे कि कुछ देर बार उसकी बॉडी पानी में तैरती दिखी। अफसर  उसे निकालकर तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घो​षित कर दिया गया। पुलिस को शक है कि पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी रखी थी। जब आशीष पूल में कूदा तो नशे की हालत में और वह तैर नहीं पाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
वहीं सूचना मिलते ही आशीष दहिया का परिवार दिल्ली पहुंच गया। आशीष के शव को ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट ले जाया गया, जहां उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस विभाग मामले की जांच में जुट गया है। हर पहलू से जांच की जा रही है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि पता चले कि मौत किस तरह हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें