जो बच्ची हर पल मां से पूछती रहती थी कि मां, मैं ठीक तो हो जाउंगी ना, वह सदा के लिए खामोश हो गई। गलती किसकी, देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
तस्वीरें: रेबीज ने छीन ली मासूम की जिंदगी
2 of 6
जो बेटी मां की जीने का सहारा थी वो मां को भी बेसहारा छोड़ गई। डॉग बाइट का शिकार बनी और रेबीज से पीड़ित सादिया की मौत बुधवार रात करीब 12 बजे पीजीआई में तड़प-तड़प कर हो गई थी।
विज्ञापन
तस्वीरें: रेबीज ने छीन ली मासूम की जिंदगी
3 of 6
सादिया अपने मां इमराना के साथ रहती थी। इमराना की ख्वाहिश थी कि वह अपनी बच्ची को पढ़ा-लिखाकर अच्छा इंसान बनाए। सादिया अपनी मां की लाडली होने के साथ अपने मां व मौसी के भी बहुत करीब थी।
तस्वीरें: रेबीज ने छीन ली मासूम की जिंदगी
4 of 6
इमराना व उसके पति नौशाद का छह साल पहले तलाक हो गया था। इमराना व नौशाद की दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी नौशाद के साथ यूपी के सहारनपुर में रहती है, जबकि सादिया इमराना के साथ मनीमाजरा में।
विज्ञापन
तस्वीरें: रेबीज ने छीन ली मासूम की जिंदगी
5 of 6
पति और बड़ी बेटी के दूर चले जाने से इमराना अकेली पड़ गई थी। सादिया के जन्म से पहले ही नौशाद बड़ी बेटी को लेकर अलग हो गया था। वीरवार दोपहर करीब एक बजे सादिया को मनीमाजरा के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। इस दौरान मेयर पूनम शर्मा भी मौजूद रहीं।
पीजीआई के डाक्टरों ने पोस्टमार्टम करने को कहा तो परिजनों ने मना कर दिया था। उसके बाद फैमिली मेंबर उसे मनीमाजरा में ले आए थे। सादिया की मौत से हर कोई दुखी था। लोग बता रहे थे वे बहुत ही तेज थी।