फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गर्वनर जी! मेरा 'बलात्कारी' है IAS अफसर, दर्ज हो FIR'

Fri, 17 Apr 2015 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा के सीनियर आईएएस अफसर एसएन रॉय पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली महिला ने वीरवार को प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात की। इस दौरान उसने एसएन रॉय के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
Trending Videos
विज्ञापन

'गर्वनर जी! मेरा 'बलात्कारी' है IAS अफसर, दर्ज हो FIR'

2 of 6
राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में पीड़िता ने कहा कि यदि किसी आम आदमी पर यौन शोषण का आरोप होता तो पुलिस-प्रशासन तुरंत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लेता है, लेकिन एसएन रॉय के मामले में जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात की जा रही है। राज्यपाल ने पीड़िता की बातें ध्यान से सुनीं और आश्वासन दिया कि इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

'गर्वनर जी! मेरा 'बलात्कारी' है IAS अफसर, दर्ज हो FIR'

3 of 6
दोपहर करीब एक बजे राजभवन पहुंची पीड़िता की राज्यपाल के साथ करीब आधा घंटा बातचीत हुई। राजभवन से लौटकर पीड़िता ने पत्रकारों को बताया कि राज्यपाल ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी। पीड़िता ने कहा कि एक सीनियर आईएएस ने उन्हें धोखा दिया है। यदि इंसाफ नहीं मिला तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।

'गर्वनर जी! मेरा 'बलात्कारी' है IAS अफसर, दर्ज हो FIR'

4 of 6
यह पूछे जाने पर कि सरकार द्वारा रॉय के खिलाफ जांच के लिए गठित एसआईटी से वे मिली हैं, पीड़िता ने कहा कि उन्हें एसआईटी से कोई कॉल नहीं आई है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग से भी उन्हें न तो कोई कॉल आई है और वे खुद भी अभी आयोग से मिलने नहीं गई हैं।

विज्ञापन

'गर्वनर जी! मेरा 'बलात्कारी' है IAS अफसर, दर्ज हो FIR'

5 of 6
पीड़िता ने बताया कि एसएन रॉय के साथ उनके करीब पांच साल से संबंध थे। वे पारिवारिक व्यक्ति की तरह साथ रहे और उनके जान पहचान वाले कई लोगों से उन्होंने पहचान भी कराई। पीड़िता ने कहा कि रॉय के व्यवहार के कारण उन्हें कभी उन पर संदेह नहीं हुआ कि वे धोखा दे रहे हैं। पीड़िता ने रॉय के उन आरोपों का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि पीड़िता ने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'गर्वनर जी! मेरा 'बलात्कारी' है IAS अफसर, दर्ज हो FIR'

6 of 6
पीड़िता ने बताया कि तलाक को लेकर वह अपने पहले पति के खिलाफ केस जीत गई हैं। गुजारा भत्ते के लिए मामला अब हाईकोर्ट में लंबित है। उल्लेखनीय है कि पीड़िता ने अपने पहले पति के खिलाफ भी धोखाधड़ी और उत्पीड़न के आरोप में सेक्टर-20 पंचकूला में 28 अप्रैल 2008 को एफआईआर दर्ज कराई थी। निचली अदालत ने पीड़िता के पक्ष में फैसला सुनाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें