6 फीट लंबे पति का कत्ल करके उसे ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया था और शव को ठिकाने लगाते पकड़ी गई थी। अब उसकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं और कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 9
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
मोहाली के बहुचर्चित एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड की सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को हुई सुनवाई जहां मृतक के भाई दर्शन सिंह ढिल्लों के बयान दर्ज हुए, वहीं मटौर थाने की पुलिस ने हत्या के बाद एकम के शव को ठिकाने लगाने के लिए जिस अटैची का प्रयोग हुआ था उसे भी अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया गया। साथ ही केस से जुड़े कुछ अन्य दस्तावेज व सबूत भी अदालत में पेश किए गए।
विज्ञापन
3 of 9
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, जज ने पुलिस से पूछा कि आखिर वह बीएमडब्ल्यू कार कहां पर है। इससे शव बरामद किया था। इस पर पुलिस का जवाब था कि कार थाने में है। उसके टायरों की हवा निकली हुई है। ऐसे में उसे मौके पर लाना मुश्किल है। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को निश्चित की है। साथ ही सुनवाई पर बीएमडब्ल्यू पेश करने के आदेश दिए है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को तय समय में अदालत की सुनवाई हुई।
4 of 9
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
केस मुख्य आरोपी सीरत ढिल्लों को लुधियाना अदालत से लाकर पेश किया गया। इसके बाद एकम ढिल्लों के भाई दर्शन ढिल्लों के बयान दर्ज होने की कार्रवाई चली। इस दौरान उसने कहा कि उस तबीयत खराब है। इस पर अदालत ने उसे कोई भी ढील देने से इंकार करते हुए कहा कि आज हर हालत में बयान दर्ज करवाने होंगे। जज ने कोर्ट के स्टाफ से स्टूल मंगवाया। साथ ही दर्शन ढिल्लों से कहा कि अब आप बैठ कर आराम से बयान दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
5 of 9
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस दौरान ऑटो चालक तुल बहादुर भी पेशी पर आया था। लेकिन दर्शन ढिल्लों के बयान न होने के चलते उसने के बयान नहीं हो पाए। बता दें कि पुलिस ने मामले में 55 गवाह बनाए है। इनमें ऑटो चालक तुल बहादुर भी शामिल हैं। जिसने फेज-3बी1 स्थित सीरत को 19 मार्च को कार की पिछली सीट पर सूटकेस में शव रखते देखा था। वहां पर सीरत का परिवार किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन
6 of 9
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सीरत की नौकरानी, गुरुद्वारा अंब साहिब के दो सेवादार भी गवाह बनाए गए हैं। उस मोबाइल शॉप के मालिक को भी गवाह बनाया गया है। हत्या के बाद जहां से सीरत ने मोबाइल फोन खरीदा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीरत की मां जसविंदर सिंह व भाई विनय प्रताप से पुलिस की स्पेशल टीम ने पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया था। हालांकि आरोपी में उनका भी नाम था
विज्ञापन
7 of 9
चंडीगढ़ में किया गया अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
यह सामान अदालत में किया गया पेश
अदालत में इस दौरान पुलिस ने लाश वाला अटैची, सहित अन्य केस प्रॉपटी अदालत में पेश की। जिसमें गुरुद्वारा साहिब फेज-8 के पास लगाए एक खून से सने कपड़ों की राख व अन्य चीजें शामिल थे। इस दौरान केस की सुनवाई लंबी चली। लेकिन जिस समय जज ने कार के बारे में पूछा तो मालखाने के स्टाफ ने कहा कि आज कार को लाना मुमकिन नहीं है। अदालत ने वहीं पर केस रोक दिया और केस की सुनवाई 21 अगस्त को निश्चित करते हुए कार सहित मुकंमल केस प्रॉपर्टी को अदालत में पेश किया।
8 of 9
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
जल्द ही पुलिस पेश करेगी सप्लीमेंट्री चालान
पुलिस आने वाले समय में इस मामले में एक सप्लीमेंट्री चालान भी पेश करेगी। यह उस समय पेश किया जाएगा जब पुलिस को हत्या में प्रयोग किए गए हथियार की फोरेंसिक रिपोर्ट, एकम सिंह की विसरा रिपोर्ट मिल जाएगी।
चंडीगढ़ में किया गया अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
एकम सिंह ढिल्लों का शव 19 मार्च को पुलिस ने फेज-3बी1 स्थित बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर सूटकेस से बरामद किया था। इस संबंध में पुलिस को एक ऑटो वालों ने सूचित किया था। उसने सीरत को 19 मार्च को कार की पिछली सीट पर सूटकेस में शव रखते देखा था। वहा पर सीरत का परिवार किराए पर रह रहा था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई पर सीरत पर उसके रिश्तेदारों पर केस दर्ज किया था।