ये हैं दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे, लेकिन इनकी अपील बहुत बड़ी है। आप भी जानिए क्या?
विज्ञापन
2 of 7
विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे
विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंची। वह सेक्टर-27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के 2543वें त्रिदिवसीय निर्वाण महोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचीं थी।
विज्ञापन
3 of 7
विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति आगमे ने सबसे बड़े ज्योति प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने महाआरती की। इस मौके पर उन्होने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भी लगाया।
4 of 7
विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे
ज्योति आमगे ने कहा ‘एक संदेश देना चाहूंगी आप लोगों को, बेटी को बचाइए उनकी हत्या न करिए। बेटी है तो संसार है। बेटी बचेगी तो सृष्टि बचेगी। बेटी घर की रौनक है। परिवार और समाज की रौनक है। मैं प्रधानमंत्री के संदेश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ हूं।’
विज्ञापन
5 of 7
विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे
ज्योति आमगे ने कहा कि उनके ऊपर मुनिश्री तरुण सागर जी की बड़ी कृपा है। उनके आशीर्वाद से उनका भी नाम पूरे संसार में है। आमगे तो करीब दो फीट की हैं लेकिन उन्होंने तरुण सागर जी को साढ़े तीन फीट की माला भेंट की। तरुण सागर ने कहा कि दुनिया की दस बड़ी मालाओं में है यह माला।
विज्ञापन
6 of 7
विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे
इस मौके पर तरुण सागर ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के आगे जोड़ रहा हूं वह है बेटी को आगे लाओ। बेटी को चूल्हा- चौका तक सीमित मत रखिए। बेटी खास है। बेटी में सब हुनर हैं। उन्होंने कहा कि आप बेटी को तो बेटा कहकर पुकारते हो। बताओ कभी अपने बेटा को बेटी कहकर पुकारा है क्या? इसलिए बेटी खास है।
तरुण सागर ने कहा कि स्वयं के उत्पाद को प्रोत्साहित कीजिए। दीवाली में मिटटी का दीया जलाइए। चीन की लाइटें, फुलझड़ियां मत लाइए। कितनी ही अंग्रेजी सीख लो सपने तो हिंदी में ही देखोगे। उन्होंने कहा कि एक दिया सैनिकों के नाम पर जलाइए जो हमारे लिए सरहदों पर कुर्बानियां देने के लिए तैनात हैं। उन्होंने कहा कि घर को चमकाने से पहले देश को चमकाइए।