विदेश में पैसा कमाने के लिए गए भाई वापिस नहीं लौटा तो उसे तलाश रही बहन की आस अब प्रधानमंत्री मोदी पर टिक गई है। जानिए पूरा मामला?
विज्ञापन
2 of 5
मोहाली की लड़की को भाई की तलाश
- फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले ग्रीस से डिपोर्ट हुए भाई को तलाशने के लिए एक बहन ने पीएम से गुहार लगाई है। बहन ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा है। पत्र में मोहाली के खरड़ की रहने वाली हरमेश कौर ने मामले की पूरी जानकारी दी है। हरमेश ने बताया कि रणजीत घर में सबसे छोटा था। उसे विदेश में जाकर कमाने का शौक था। 16 साल पहले जैसे ही उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी की। वह भाइयों के पास ग्रीस चला गया। वहां बढ़िया काम कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
मोहाली की लड़की को भाई की तलाश
- फोटो : अमर उजाला
हरमेश ने बताया कि सब कुछ सही चल रहा था, तभी अचानक 15 जुलाई 2014 को उसे ग्रीस पुलिस ने डिपोर्ट कर दिया, लेकिन अब तक वह घर नहीं पहुंचा है। उससे बात करने के लिए मेरी बुजुर्ग मां रोज कहती है, लेकिन हम उसे कुछ बता नहीं पा रहे हैं, यह कहते ही खरड़ निवासी हरमेश कौर रो पड़ीं। हरमेश ने बताया कि उनका मायके गांव जब्बोवाल तहसील शहीद भगत नगर जालंधर में है। वह चार भाई-बहन हैं। उनके दो भाई अभी ग्रीस में हैं। उनके पास रणजीत चला गया था। वह एथेंस में रहा और कई साल तक काम किया।
4 of 5
मोहाली की लड़की को भाई की तलाश
- फोटो : अमर उजाला
हरमेश ने बताया कि अचानक 15 जुलाई 2014 को ग्रीस पुलिस ने उसे इंडिया डिपोर्ट कर दिया था। ग्रीस पुलिस के मुताबिक उसे एथेंस से दिल्ली की फ्लाइट में भेजा गया था। जो वाया दोहा होकर आई थी। इसके बाद उन्होंने ग्रीस की एंबेसी को पत्र लिखा। उनकी तरफ से जवाब आया कि उसे इंडिया भेज दिया गया है। इसके बाद उन्होंने कतर एयरवेज से इस बारे में जानकारी मांगी, लेकिन एयरलाइंस कंपनी से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
हरमेश ने बताया कि रणजीत की तलाश में उन्होंने दिल्ली के कई चक्कर लगाए। वह इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी गई हैं। वहां पर उसके गुम होने की शिकायत भी दर्ज करवाई। इसके अलावा उन्होंने एयरपोर्ट में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखीं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के सभी गुरुद्वारों और अस्पताल में उसकी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।