कालका-शिमला टॉय ट्रेन हादसे का एक अहम सुराग हाथ लगा है। जिससे यह पता चलेगा कि हादसा क्यों और कैसे हुआ? जानिए क्या है वो सुराग?
विज्ञापन
ये अहम सुराग खोलेगा टॉय ट्रेन हादसे का असली सच, तस्वीरें
2 of 8
दरअसल, रेलवे सेफ्टी कमिश्नर एसके पाठक की टीम के हाथ ट्रेन के कंप्यूटर सिस्टम में लगी फ्लॉपी हाथ लगी है। जिसमें कई राज छिपे हैं।
विज्ञापन
ये अहम सुराग खोलेगा टॉय ट्रेन हादसे का असली सच, तस्वीरें
3 of 8
एसके पाठक दिल्ली बड़ौदा हाउस से हादसे की जांच को चंडीगढ़ आए हुए हैं। उन्होंने फ्लॉपी सहित कालका रेलवे स्टेशन के कई महत्वपूर्ण कागजात सील कर कब्जे में लिए हैं।
ये अहम सुराग खोलेगा टॉय ट्रेन हादसे का असली सच, तस्वीरें
4 of 8
अधिकारियों ने इशारा किया है कि फ्लॉपी हादसे के खुलासे में अहम भूमिका निभाएगी। फ्लॉपी से स्पष्ट हो जाएगा कि हादसे के वक्त टॉय ट्रेन की स्पीड कितनी थी। इससे यह भी पता चलेगा कि हादसा अधिक स्पीड से हुआ है या फिर इंजन में तकनीकी कमी के कारण।
विज्ञापन
ये अहम सुराग खोलेगा टॉय ट्रेन हादसे का असली सच, तस्वीरें
5 of 8
अधिकारियों ने बताया कि फ्लॉपी जैसे ही सर्विलांस पर लगेगी, हादसे की सच्चाई सामने आ जाएगी। जांच रिपोर्ट को रेलवे सेफ्टी कमिश्नर तीन दिन में रेल मंत्रालय को सौंपेंगे।
विज्ञापन
ये अहम सुराग खोलेगा टॉय ट्रेन हादसे का असली सच, तस्वीरें
6 of 8
जांच अधिकारियों ने बताया कि बैड इंजन मैनशिप भी हादसे का कारण हो सकता है। क्योंकि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि इंजन का स्पीड मीटर खराब था।
विज्ञापन
ये अहम सुराग खोलेगा टॉय ट्रेन हादसे का असली सच, तस्वीरें
7 of 8
अधिकारियों ने बताया कि अगर इंजन का मीटर खराब है तो उसे किसी भी सूरत में ट्रैक पर नहीं उतारा जा सकता है। इसके अलावा अगर सफर के दौरान मीटर खराब होता है तो चालक को इसकी सूचना अधिकारियों को देनी जरूरी है। ट्रेन चालक और सह चालक की निर्धारित समय में काउंसलिंग नहीं की गई थी।
ये अहम सुराग खोलेगा टॉय ट्रेन हादसे का असली सच, तस्वीरें
8 of 8
गौरतलब है कि विश्व हैरिटेज में शुमार टॉय ट्रेन 12 सितंबर को परवाणू के पास पटरी से उतर गई थी। हादसे में 2 विदेशी सैलानियों की मौत हुई थी। मरने वाली दोनों महिलाएं ब्रिटेन की थीं। ये चार्टेड ट्रेन थी, जिसमें सभी सैलानी ब्रिटेन के थे। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ था।