फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शादी से इंकार करने पर युवती को दी थी मौत, मिली उम्रकैद

Wed, 16 Sep 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
1 of 10
युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया था तो नाराज होकर युवक ने उसे खौफनाक मौत दी थी। मामले में युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। तस्वीरों में जानिए पूरा मामला।

शादी से इंकार करने पर युवती को दी थी मौत, मिली उम्रकैद

2 of 10
मामला 8 महीने पुराना है। शादी से इंकार करने पर अमनदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अदालत ने हत्यारे गुरमीत सिंह गुरमीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव राजेवाला फिरोजपुर को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख पांच हजार का जुर्माना लगाया है। घटना मोहाली के फेज-पांच स्थित मार्केट में अंजाम दी गई थी।

शादी से इंकार करने पर युवती को दी थी मौत, मिली उम्रकैद

3 of 10
गुरमीत के बुआ के बेटे अंग्रेज सिंह को अदालत ने आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा व पांच हजार जुर्माना लगाया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषी को एक साल जेल में और बिताना पड़ेगा। फैसला अतिरिक्त सेशन जज दिलबाग सिंह जौहल की अदालत ने सुनाया।

शादी से इंकार करने पर युवती को दी थी मौत, मिली उम्रकैद

4 of 10
जानकारी के मुताबिक, घटना 12 जनवरी 2015 की लोहड़ी से ठीक एक दिन पहले की है। अमनदीप कौर जिला फिरोजपुर के गांव ढोलेवाल की रहने वाली थी। वह एमसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद मोहाली में ट्रेनिंग के लिए आई थी। दस दिन से फेज-5 में पीजी में रह रही थी। वारदात वाले दिन शाम को करीब साढ़े छह बजे वह अपनी तीन सहेलियों के साथ मार्केट में दूध लेने आई थी। इसी बीच गुरमीत वहां पहुंच गया, जब वह मार्केट से सामान लेकर पीजी जा रही थी।

शादी से इंकार करने पर युवती को दी थी मौत, मिली उम्रकैद

5 of 10
इस दौरान गुरमीत ने उसे बात करने के लिए बुला लिया। मार्केट के बैक साइड में दोनों बातें करने लगे। इसी बीच गुरमीत ने कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है। साथ ही उससे शादी करना चाहता है। इस पर अमनदीप ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात पर वह भड़क गया। इस पर उसने 32 बोर की रिवाल्वर से अमनदीप पर गोलियां चला दी थीं। गोलियां अमनदीप की छाती, गले व माथे पर लगी थीं।

विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर युवती को दी थी मौत, मिली उम्रकैद

6 of 10
लहूलुहान लड़की को तुरंत फेज-पांच के अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के चार दिन बाद  गुरमीत ने सरेंडर कर दिया था। गुरमीत ने पुलिस को बताया था कि अमनदीप भी उससे प्यार करती थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन, उसे उम्मीद थी कि मोहाली जाते ही स्थिति बदल जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। इसके चलते उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शादी से इंकार करने पर युवती को दी थी मौत, मिली उम्रकैद

7 of 10
दोषी पर अदालत ने एक लाख पांच हजार का जुर्माना लगाया है। यदि दोषी यह राशि अदालत में भर देता है तो उसमें एक लाख रुपये अमनदीप के परिजनों को मिलेंगे। जबकि पांच हजार रुपये सरकारी खजाने में जमा किए जाएंगे। पूछताछ में गुरमीत ने पुलिस को बताया कि अमनदीप को मारने के बाद वह खुद को भी खत्म करना चाहता था, लेकिन उसके दोस्तों ने रोक दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ भाग गया था। इसके बाद सभी अलग-अलग हो गए।

शादी से इंकार करने पर युवती को दी थी मौत, मिली उम्रकैद

8 of 10
गुरमीत 43 के बस स्टैंड से बस पकड़कर फिरोजपुर चला गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि गुरमीत की मां को उस पर उसी समय संदेह हो गया था, जब वह गाड़ी लेकर मोहाली के लिए निकला था। इसलिए उसने अपने कुछ रिश्तेदार को उसके पीछे मोहाली भेज था। उससे पहले ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया। घटना स्थल से पुलिस ने दो वेरना कारें बरामद की थीं। जांच में सामने आया था कि वह अपने मामा की कार लेकर आया था। कार में मिठाई का डिब्बा भी रखा था।

शादी से इंकार करने पर युवती को दी थी मौत, मिली उम्रकैद

9 of 10
उसमें चुन्नी और जाली नंबर प्लेट मिली थी। अगर अमनदीप शादी के लिए मान जाती तो वह खुशी से उसे अपने साथ ले जाने वाला था। साथ ही दोस्तों का मुंह मीठा करवाने का इंतजाम था। घटना के बाद अमनदीप के पिता कुलबीर ने बताया था कि उनकी बेटी हमेशा किताबों से ही दोस्ती रखती थी। वह दोषी को पहले से ही पसंद नहीं करती थी। उन्होंने बताया कि दोषी ने अमनदीप को एक बार 12वीं में प्रपोज किया था। लेकिन उनकी बेटी ने साफ मना कर दिया था।

विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर युवती को दी थी मौत, मिली उम्रकैद

10 of 10
गुरमीत के परिवार में एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। जबकि एक छोटा भाई है जो  कि अभी पढ़ाई कर रहा है। बताया गया है कि पिता ने 18 साल पहले आत्महत्या कर ली थी। दोषी गुरमीत सोपू का नेता था। उसकी अपने इलाके में पूरी पकड़ थी। हालांकि उसने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
नोट: इस फोटो गैलरी में इस्तेमाल की गई ज्यादात फोटो फाइल फोटो है।

Next
AU ऐप में पढ़ें