फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में किसानों का बवाल, मंत्री के घर के बाहर लगाए बैरिकेड पर चढ़ाया ट्रैक्टर, देखें तस्वीरें

Sat, 02 Jan 2021 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
कैथल में किसानों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हरियाणा के कैथल में नाराज किसानों ने राज्यमंत्री के घर के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस के लगाए बैरिकेड को ट्रैक्टर की मदद से हटा दिया। इससे बैरिकेड की दूसरी तरफ से जोर लगा रहे पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कैथल में बैरिकेड पर ट्रैक्टर चढ़ाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
कैथल में शनिवार को किसान आंदोलन के तहत किए गए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी किसानों ने राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के आवास के बाहर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के ऊपर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे बैरिकेड की दूसरी तरफ से जोर लगा रहे पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। किसानों ने ट्रैक्टर की मदद से बैरिकेड उखाड़ फेंके और नारेबाजी की।
 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रैक्टर पर आगे बढ़ते किसान। - फोटो : अमर उजाला
किसानों के साथ-साथ विभिन्न जन संगठनों के सदस्य शनिवार को जवाहर पार्क और लघु सचिवालय में एकत्रित होकर करनाल रोड पर जुटे और यहां से विधायक आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए दोपहर के समय राज्यमंत्री के आवास के बाहर पहुंचे। पुलिस ने राज्यमंत्री के आवास से कुछ मीटर की दूरी पर गली में बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किया हुआ था। प्रदर्शनकारी आगे जाने की जिद पर अड़े थे। जहां बैरिकेड लगा रहे थे, वहां पानी था। जबकि बैरिकेड से आगे सूखी जगह थी। प्रदर्शनकारी वहां बैठकर प्रदर्शन करना चाहते थे। 
 

4 of 5
कैथल में आगे बढ़ने के लिए पुलिस से धक्कामुक्की करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
बैरिकेड के एक ओर पुलिस और दूसरी ओर प्रदर्शनकारी जोर लगाते रहे। जब बैरिकेड से रास्ता नहीं मिला तो किसान एक ट्रैक्टर पर चढ़े और उसे बीचों बीच लाते हुए सीधा बैरिकेड के ऊपर चढ़ा दिया। इससे दूसरी ओर जोर लगा रहे पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इस टक्कर के बीच एक पुलिस कर्मचारी नीचे भी गिर गया। कई पुलिस कर्मचारी हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राज्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच कर करीब एक घंटे तक नारेबाजी की और स्यापा करते हुए रोष जताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैथल में किसानों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि एक ट्रैक्टर चालक ने बैरिकेड के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया है। डीएसपी मौके पर ही थे। कार्रवाई के बारे में वे ही बता पाएंगे। बाकि प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। वहीं डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही बताया जा सकेगा कि कोई कार्रवाई की जानी है या नहीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें