फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम 'सरस्वती', काम 'लक्ष्मी' का, 51 लाख की इस भैंस के पास हैं दो बॉडीगार्ड

Sat, 02 Jan 2021 01:51 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सरस्वती भैंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के लुधियाना में एक भैंस का नाम 'सरस्वती' है। 'लक्ष्मी' की इस पर पूरी कृपा है। भैंस की कीमत 51 लाख रुपये है। लुधियाना के किसान पवित्र सिंह ने इसे हरियाणा के हिसार के किसान से 51 लाख रुपये में खरीदा। यह भैंस रोजाना 33 लीटर दूध देती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सरस्वती भैंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हैरानी की बात यह है कि भैंस का कटड़ा पैदा होने से पहले ही 11 लाख रुपये में बिक गया था। इसे अमृतसर के एक किसान ने खरीदा। माछीवाड़ा से आठ किमी दूर गांव रजूर स्थित है। यहां के किसान पवित्र सिंह  17 एकड़ में खेती करते हैं और डेयरी भी चला रहे हैं। उनकी डेयरी में 12 गाय और चार भैंसे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Punjab - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
51 लाख की सरस्वती के अलावा तीन अन्य भैंसे हैं। सरस्वती को बाकी पशुओं की तरह चारा और दाना दिया जाता है। सामान्य खुराक के बावजूद सरस्वती दूध देने के मामले में बाकी पशुओं से खास है।किसान पवित्र ने बताया कि सरस्वती 33 लीटर से ज्यादा दूध देती है।

4 of 5
सरस्वती भैंस की पुरानी तस्वीर।
कबूतरी रोजाना 27 लीटर और नूरी 25 लीटर दूध देती है। पवित्र की डेयरी में मुर्राह नस्ल की भैंस है। पवित्र ने बताया कि बात सिर्फ पैसे की नहीं शौक की है। सरस्वती की खुराक सामान्य है लेकिन उसकी देखरेख में दो कर्मचारी तैनात रहते हैं। सरस्वती भैंस ने एक दिन में पाकिस्तानी भैंस के 33.121 लीटर दूध देने के रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वती ने एक दिन में रिकॉर्ड 33.131 लीटर दूध दिया था। वहीं एक अन्य पाकिस्तानी भैंस नजां ने 33.800 लीटर दूध देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। अब किसान पवित्र सिंह की नजर इस रिकॉर्ड पर है। उनका मानना है कि जल्द ही सरस्वती यह रिकॉर्ड तोड़ देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें