सिंधू, सायना, सानिया मिर्जा की तरह ही एक और खिलाड़ी ने देश का नाम विश्वभर में रौशन किया है। इन्होने प्री-डैफ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जानिए इनके बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डैफ बच्ची पारूल गुप्ता
- फोटो : amar ujala
पंजाब के पटियाला की 19 साल की डैफ बच्ची पारूल गुप्ता ने विश्वभर में भारत का नाम चमका दिया है। पारूल एक टैनिस प्लेयर है। आगामी 8 सितम्बर से 11 सितम्बर तक सलवेनिया में होने जा रहे प्री-डैफ ओलंपिक के लिए वह सिलैक्ट हो गई है। वह सलवेनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
3 of 4
डैफ बच्ची पारूल गुप्ता
- फोटो : amar ujala
एक निजी बैंक ने पारूल गुप्ता को इस खेल में शामिल होने के लिए आर्थिक तौर पर मदद करने का ऐलान किया है। खेल दौरान पारूल के होने वाले समूचे खर्चे को बैंक की तरफ से उठाने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। पारूल बैंक के लोगो वाली ड्रैस पहन कर सलवेनिया में अपने खेल का प्रदर्शन करेगी। 19 वर्षीय पारूल छोटी आयु से ही मैडल जीतने लग गई थी।
भारत में जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीतने के अलावा वर्ष 2015 में चीन में हुई एशियन डैफ गेम्स में पारूल ने कांस्य पदक हासिल किया था। इसके अलावा वर्ष 2014 में जर्मनी में हुई ओपन डैफ चैम्पियनशिप में उसने सिल्वर मैडल हासिल किया था। अब सलवेनिया में होने वाली सलवेनिया ओपन डैफ टैनिस जोकि प्री-डैफ ओलिम्पिक है में पारूल अपने खेल का प्रदर्शन करेगी।