जली हुई बोलेरो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर में भी मिले चोट के निशान
पुलिस जांच के दौरान दोनों शवों की पुलिस ने बारीकी से जांच की। इस दौरान कंकाल के रूप में मिले दोनों के सिर में गहरी चोट के निशान भी मिले हैं। इससे उनकी हत्या की पुष्टि हो रही थी। जिस सुनसान जगह पर यहां गाड़ी मिली वहां पर देर रात तक भी कुछ लोगों का आना जाना लगा रहता था। वारदात बुधवार रात 12 से गुरुवार अलसुबह चार बजे के बीच की है।
गोपालगढ़ पुलिस थाने की एफआईआर में भी हैं आरोपियों के नाम
मृतक दोनों युवकों के चचेरे भाई इस्माइल की शिकायत पर गोपालगढ़ पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में भी आरोपी अनिल, श्रीकांत, रिंकू सैनी फिरोजपुर झिरका, लोकेश सिंगला, मोनू मानेसर सहित आठ दस युवकों पर अपहरण का केस दर्ज है। आरोपी युवक बजरंग दल के सदस्य बताए गए हैं।