फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले का वीडियो: हंसी-खुशी पल भर में मातम में बदली, तीन दोस्तों की मौत, चार लड़ रहे जिंदगी की जंग

Mon, 02 Jan 2023 09:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
हादसे के पहले बनाए गए वीडियो से ली गई फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजस्थान के हनुमानगढ़ में दर्दनाक हादसे में पंजाब के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हैं। इस श्रद्धालुओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हनुमानगढ़ जाते वक्त इन युवाओं ने वीडिया बनाया। मगर किसी को क्या पता था कि यह उनका आखिरी वीडियो होगा। दरअसल, हनुमानगढ़ के गांव शेरगढ़ के नजदीक सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण एक ट्राला ने श्रद्धालुओं से भरे पीटर रेहड़े को टक्कर मार दी। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव 9 बहराम शेर सिंह वाला निवासी यह श्रद्धालु राजस्थान के रावतसर में माथा टेकने गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तहसील ममदोट के अंतर्गत आते गांव 9 बहराम शेर सिंह वाला के सरपंच जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनके ही गांव के कुछ श्रद्धालु नए वर्ष के अवसर पर एक बाइक के पीछे लगे पीटर रेहड़े में सवार होकर राजस्थान के रावतसर में माथा टेकने गए थे। सोमवार सुबह जब यह लोग पीटर रेहड़े पर वापस आ रहे थे तो हनुमानगढ़ के नजदीक गांव शेरगढ़ के पास धुंध के कारण सेब की पेटियों से भरे ट्राले ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

3 of 5
इसी रेहड़े पर सवार थे युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में पीटर रेहड़ा और ट्राला दोनों ही सड़क पर पलट गए। इस घटना में पीटर रेहड़े पर सवार बलविंद्र सिंह पुत्र बलकार सिंह, गुरविंद्र सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह और गुरचरणजीत सिंह पुत्र किशोर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गुरमीत सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह, रतन सिंह पुत्र जग्गा सिंह और बलविंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया। इधर, सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

4 of 5
हादसे से पहले की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला में गहरी धुंध से दस वाहन भिड़े, एक घायल
उधर, पंजाब के बटाला में गहरी धुंध में सोमवार को बटाला- अमृतसर बाईपास पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। एक व्यक्ति घायल है। उसे बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। करीब 10 वाहन हादसाग्रस्त हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे से पहले की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अमृतसर बाईपास पर रेत-बजरी से भरे दो टिप्पर आपस में टकरा गए। धुंध की वजह से दोनों टिप्परों को रास्ता ना दिखने की वजह से यह हादसा हुआ। इस हादसे में टिप्पर चालक जसपाल सिंह निवासी गांव बढ़ोए धारीवाल घायल हो गया। इसी तरह बाईपास पर ही कुछ ही दूरी पर दो और ट्रक धुंध का शिकार हो गए। इसके अलावा एक जम्मू नंबर की कार को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। विभिन्न जगहों पर बटाला के आसपास हुए सड़क हादसों में करीब 10 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन सभी हादसों का कारण गहरी धुंध को माना जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें