फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में अय्याशी, लड़कियों ने बताया क्यों बेचती थी जिस्म, खोले कई राज

Thu, 23 Nov 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
गेस्ट हाउस में अय्याशी
गेस्ट हाउस में पुलिस को आपत्तिजनक हालत में 10 लड़के और 8 लड़कियां मिलीं। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे क्यों जिस्म बेचती थीं, जानिए।
विज्ञापन

2 of 7
गेस्ट हाउस में अय्याशी
हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी की और देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया। करीब 10 लड़के और 8 लड़कियां ऐसी हालत में मिली कि देखकर शर्म आ जाए। मौक से ही गेस्ट हाउस संचालक बालकिशन त्यागी को दबोच लिया गया। दो लड़कियां और एक म​हिला दिल्ली की थी और बाकी शहर और आसपास के गांव से।
विज्ञापन

3 of 7
गेस्ट हाउस में अय्याशी
पुलिस ने पूछा कि वे ऐसा काम क्यों करती हैं तो जवाब मिला कि गेस्ट हाउस संचालक उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे यह काम करवाता है। एक महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। परिवार का गुजार बसर अच्छे से हो, इसलिए उसे यह काम करना पड़ता है। एक अन्य महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह काम मांगने आई थी कि इस धंधे में फंस गई।

4 of 7
गेस्ट हाउस में अय्याशी
पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि गेस्ट हाउस में पिछले एक साल से ये धंधा चल रहा था। इसके लिए पहली और दूसरी मंजिल पर करीब छह से ज्यादा केबिन बनाए गए हैं। गेस्ट हाउस के संचालक ने सभी के साथ सेटिंग कर रखी थी, इसलिए कोई टोकता भी नहीं था। गेस्ट हाउस में कुछ दिन पहले भी छापेमारी हुई थी, लेकिन संचालक ने सफाई से उन्हें चकमा दे दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
गेस्ट हाउस में अय्याशी
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत ने बताया कि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट की खबर मिली थी। टीम बनाकर छापेमारी की गई तो सच सामने आ गया। मौके से संचालक बालकिशन निवासी सनौली समेत 11 व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनके अलावा आठ लड़कियां भी मिली, वहीं मंगलवार को सभी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 
विज्ञापन

6 of 7
गेस्ट हाउस में अय्याशी
थाना प्रभारी ने बताया कि बालकिशन त्यागी, मैनेजर अनिल, महिलाओं व युवकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धारा 3, 4, 5, 6, 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं जैसे ही युवकों को काबू किया वे गिड़गिड़ाने लगे और बोले कि अंकल जी पहली बार आए थे। गलती हो गई है। छोड़ दीजिए। अगर परिजनों को पता लग जाएगा तो बेइज्जती हो जाएगी। फिर कभी ऐसी गलती नहीं करेगी। युवक जैकेट और रुमाल से मुंह छुपाते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गेस्ट हाउस में अय्याशी
पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक बालकिशन को गिरफ्तार कर लिया है और सभी 11 पुरुष आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं आठ महिला आरोपियों को सोमवार रात को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
- सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें