फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार व्यापारी को सरेआम बंदूक सटा मार दी गोली, सड़क पर बिखरा खून ही खून

Wed, 22 Nov 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 11
gagan murder - फोटो : अमर उजाला
बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात अंबेडकर रोड पर एक बेडशीट व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त वह दुकान बंद कर सब्जी लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

2 of 11
gagan murder - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने किसी से रंजिश से इंकार किया है। वह फाइनेंस का भी काम करते थे। इसलिए पुलिस हत्या की वजह आपसी लेनदेन को मान रही है। गगन खंडूजा (40) जीटी रोड स्थित नीलकंठ रेजिडेंसी में रहते थे। उनकी तुराबनगर में यूनीक कलेक्शन के नाम से बेडशीट की दुकान है। उनके भाई मगन खंडूजा का आरडीसी में होटल है।
विज्ञापन

3 of 11
gagan murder - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को तुराबनगर बाजार बंद रहता है, लेकिन पानीपत से गगन की दुकान पर सामान आया था। इसके चलते वह दुकान पर गए थे। परिजनों के मुताबिक शाम करीब साढ़े सात बजे उन्होंने दुकान बंद की। नौकर घर चला गया और वह सब्जी लेने पुराना बस अड्डे के पास सब्जी मंडी चले गए।

4 of 11
gagan murder - फोटो : अमर उजाला
सब्जी लेकर स्कूटी से वह करीब पौने नौ बजे घर लौट रहे थे। अंबेडकर रोड पर नेहरू युवा केंद्र के पास अज्ञात बदमाश ने उन्हें कान पर सटाकर गोली मारी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गगन को यशोदा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही गगन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 11
gagan murder - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी की सरेराह हत्या किए जाने की सूचना पर एसपी सिटी आकाश तोमर, सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह, एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी का कहना है कि गगन फाइनेंस का भी काम करते थे।
विज्ञापन

6 of 11
gagan murder - फोटो : अमर उजाला
घटना की वजह आपसी लेनदेन माना जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में किन व्यक्तियों से बड़ा लेनदेन किया था। इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 11
gagan murder - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
पुलिस को अभी यह भी जानकारी नहीं है कि वारदात करने वाले बदमाशों की संख्या कितनी थी। एसपी सिटी का कहना है कि मंगलवार रात अंबेडकर रोड पर दुकानें बंद हो गई थी। बुधवार को दुकानें खुलने पर उनकी सीसीटीवी फुटेज निकालकर बदमाशों की जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक गगन खंडूजा की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है, ताकि वारदात करने वालों का सुराग लग सके।

8 of 11
gagan murder - फोटो : अमर उजाला
खुशमिजाज और सरल स्वभाव का था गगन
गगन के परिजन राजेंद्र कुमार ने बताया कि गगन बहुत खुशमिजाज और सरल स्वभाव का था। उसका कभी किसी से झगड़ा तक नहीं हुआ, रंजिश तो दूर की बात है। वहीं तुराबनगर के एक दुकानदार ने बताया कि गगन हमेशा सिर्फ कारोबार पर ही ध्यान देता था। 

9 of 11
gagan murder - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में पहुंची कई थानों की पुलिस
चुनाव की नजदीकी और व्यापारी की हत्या से पुलिस अधिकारी भी आशंकित रहे कि कही बवाल न हो जाए। व्यापारी की हत्या के बाद सपा से मेयर प्रत्याशी राशि गर्ग के पति अभिषेक गर्ग भी यशोदा अस्पताल पहुंचे।

10 of 11
gagan murder - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ सैकड़ों की संख्या में व्यापारी अस्पताल पर मौजूद थे।
विज्ञापन

11 of 11
gagan murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने इसके चलते न सिर्फ सिहानी गेट पुलिस, बल्कि कविनगर, विजयनगर समेत कई थानों की पुलिस बुला ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें