फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को हिला देने वाले हत्याकांड से उठेगा पर्दा, ये शख्स 15 दिन बाद ऐसे मिला

Tue, 04 Apr 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 8
एकम हत्याकांड
देश को हिला देने वाले मर्डर केस में अब बड़ा पर्दा उठने वाला है। क्योंकि इस हत्याकांड में पुलिस को जिसकी तलाश थी वो मिल गया है। अागे जानिए कौन है अहम कड़ी
विज्ञापन

2 of 8
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड से पर्दा उठने और सच आने की संभावना बढ़ गई है। पुलिस के साथ करीब पंद्रह दिनों तक आंख मिचौली खेलने के बाद आरोपी और एकम के साले विनय प्रताप सिंह बराड़ ने सोमवार को सरेंडर कर दिया।  जानकारी के मुताबिक, एकम हत्याकांड में बहन सीरत के साथ विनय भी आरोपी है। 
विज्ञापन

3 of 8
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में सीरत कई बार बयान बदल चुकी है। 19 मार्च को उसने पुलिस को बताया था कि उसने एकम को समझाने के लिए अपने भाई विनय को घर बुलाया था। इस दौरान दोनों में बहस हो गई और एकम ने पिस्तौल निकाल ली थी। साथ ही कहा था कि वह उसे मार देगा या वह उसे मार दो। इसके बाद उसने एकम को गोली मार दी थी।

4 of 8
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने पहले सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की तैयारी की थी। इसके लिए एक एप्लीकेशन अदालत में लगाई गई थी। लेकिन अदालत में सीरत ने टेस्ट करवाने से मना कर दिया था। इसके बाद जज ने कहा था कि तुम बेकसूर हो तो टेस्ट क्यों नहीं करवाना चाहती। इस पर सीरत ने कहा था कि वह टेस्ट नहीं करवाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
इसके अलावा पुलिस ने एकम सिंह ढिल्लों के घर के पास स्थित एरिया से जो सीसीटीवी फुटेज बरामद की थी। उसमें अकेले सीरत ही सीढ़ियों से अटैची को फेंकते और खून के निशान को साफ करते हुए दिख रही है। इसके अलावा विनय के गांव वाले अब्बल खुराना से आए थे। उन्होंने जो सबूत बताए थे। पुलिस ने उनकी भी वेेरिफिकेशन करवाई है। हालांकि उसमें यह बात साफ हो चुकी है कि विनय हत्या में शामिल नहीं था।
विज्ञापन

6 of 8
एकम की हत्या - फोटो : File Photo
एकम की हत्या वाले दिन सीरत ने अपने मोबाइल से करीब 31 कॉल्स की थी। इसमें से भी एक भी कॉल उसने अपने भाई को नहीं की थी। हालांकि पहले उसने पुलिस को बताया था कि एकम की हत्या वाले दिन उसका भाई नीचे कार में बैठा था। जैसे ही एकम घर आया, उसने भाई को फोन कर घर में बुलाया था।
विज्ञापन

7 of 8
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विनय प्रताप व उसकी बहन सीरत में संबंध कई वर्षों से रिश्ते खराब चल रहे थे। 1985 में उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके मामा व सीनियर कांग्रेसी नेता अजीत इंद्र मोफर ने उसका पालन पोषण किया था। 2005 में सीरत व एकम की लव मैरिज हुई थी। हालांकि जमीन को लेकर सीरत व विनय में विवाद था।
विज्ञापन

8 of 8
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड - फोटो : File Photo
सीरत की मां ने इस संबंध में फाजिल्का की अदालत में केस भी दायर किया था। सीरत की मां के नाम 40 एकड़ जमीन है, जिससे उसे हर साल लाखों रुपये की आमदनी होती है। दूसरी तरफ शादी के बाद एकम ने कई बिजनेस किए। वहीं, सिटरस स्कैम में वह जेल भी गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें