फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देेखिए साक्षात तालिबान: गिड़गिड़ाती रही पत्नी, पुलिस गाड़ी से खींचकर युवक को तलवारों से काटा... Video

Sat, 31 May 2025 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

बरनाला के थाना महलकलां के गांव हरदासपुरा में एक युवक को पुलिस के सामने तलवारों से काट दिया गया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 6
वीडियो में दिख रही दरिंदगी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पंजाब के बरनाला में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां पुलिस की आंखों के सामने हमलावरों ने एक व्यक्ति पर तलवारों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो काफी डरावना है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी: सीआईडी को मिला ईमेल, चंडीगढ़ में अलर्ट, बम व डॉग स्कवायड पहुंचा
विज्ञापन

2 of 6
वीडियो में दिख रहे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
वीडियो में दिखी दरिंदगी
वीडियो में दिख रहा है कि हमलावरों से बचने के लिए व्यक्ति पुलिस की गाड़ी में घुस जाता है, लेकिन हमलावर लगातार वार कर रहे हैं। हमलावरों की भीड़ ने पुलिस के सामने ही व्यक्ति को काट दिया। घटना थाना महलकलां के गांव हरदासपुरा की है। व्यक्ति की पत्नी ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने एक के बाद एक कई वार किए। 

विज्ञापन

3 of 6
गाड़ी का शीशा तोड़ते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
लोगों से गुहार लगाती रही पत्नी
पुलिस जिला बरनाला के थाना महल कलां के गांव हरदासपुरा में भीड़ ने अमृतधारी युवक सतपाल सिंह को पुलिस की गाड़ी से खींचकर तलवारों से कई वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। वहां मौजूद हथियारबंद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बन यह सब देखते ही रहे। पीड़ित की पत्नी लोगों से गुहार लगाती रही लेकिन लोग लगातार हमला करते रहे। घायल युवक को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार मामला आपसी विवाद का है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी पहचान के लिए वीडियो का सहारा लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

4 of 6
युवक को बचाती पत्नी - फोटो : वीडियो ग्रैब

यह है मामला
जानकारी के अनुसार 27 मई को सतपाल सिंह ने पत्नी को छेड़ने के आरोप में गांव के गुरुद्वारा रविदास के ग्रंथी बलजीत सिंह को बुरी तरह पीटा था। किरपाण से हमला कर उसे घायल कर दिया था।  गांव के सुखदेव के बयान पर सतपाल के खिलाफ इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज किया गया था लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। शुक्रवार सुबह सुखदेव सिंह के परिवार को सतपाल के घर में ही छिपे होने की भनक लग गई। सुखदेव के बेटे और गांववासी उसके घर पहुंच गए जहां सतपाल घर की छत पर हाथ में किरपाण लिए सब को ललकारने लगा।

थाना महलकलां को भी जानकारी मिली तो पुलिस टीम भी गांव में पहुंच गई। गांववासियों ने सतपाल को पत्थर मारने शुरू किए तो वह छत से भागकर छिपने की जगह तलाशने लगा। लोगों से बचने के लिए वह पुलिस की गाड़ी में घुस गया। इसके बाद हाथों में तलवार और और डंडे लेकर गांववासियों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसमें बैठे सतपाल पर तलवारों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसवाले खड़े होकर यह सब देखते रहे।

विज्ञापन

5 of 6
माैके पर खड़ा पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पत्नी लोगों के सामने हाथ जोड़ती रही
गांववासियों ने सपताल पर हमला बोला तो वहां मौजूद उसकी पत्नी हाथ जोड़कर जान की भीख मांगती रही लेकिन किसी ने भी उसकी एक न सुनी। लोगों ने पुलिस की गाड़ी से खींचकर सपताल को बाहर निकाला और लहूलुहान कर दिया। उसे बचाने के लिए उसकी पत्नी उससे लिपट गई। काफी देर बाद पुलिस के जवानों ने भीड़ को तितर बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Punjab Police - फोटो : X @PunjabPoliceInd
वीडियो से करेंगे हमलावरों की पहचान- थाना प्रभारी
थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि सतपाल के खिलाफ सुखदेव सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अब मुकदमा नंबर 34 सतपाल पर हमला करने वालों के खिलाफ दर्ज किया गया है। सुखदेव के बेटे और अन्य परिवार वाले वीडियो में नजर आ रहे हैं बाकियों की पहचान की जा रही है। सब को नामजद करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें