फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में जहरीली शराब से 21 मौतें: हर तरफ आंसू, उजड़ा सुहाग, खोया बेटा, छिन गया पिता, मंजर देख हर कोई रोया

Wed, 14 May 2025 02:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में हुई त्रासदी से कोहराम मच गया है। जहरीली शराब कांड में अबतक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद से पूरे मजीठा में आंसुओं का सैलाब है। इस जहरीली शराब कांड में किसी का सुहाग उजड़ गया, किसी ने बेटा तो किसी ने पिता खो दिया। 
विज्ञापन
1 of 6
विपाल करते मृतक के परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के अमृतसर के कस्बा मजीठा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या को 21 तक पहुंच गई। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उनका रो-रोकर बूरा हाल है।

इस शराब कांड की वजह से कई महिलाओं के सुहाग उजड़ गए, कईयों ने अपने बेटे खोए तो किसी के सिर से पिता का साया उठ गया। बच्चे से लेकर बूढ़े व महिलाओं के आंसू थम नहीं रहे हैं। मजीठा में आंसुओं का सैलाब है। कस्बे के 21 लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवारों को आसपास के लोग और रिश्तेदार ढांढस बंधा रहे हैं। जिन लोगों ने भी यह त्रासदी देखी उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। 
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मरने वालों में गांव मराड़ी कला के रहने वाले मेजर सिंह, परमजीत सिंह, तसबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, सरबजीत सिंह गांव पतालपुरी का रोमी और गंजू राम, गांव थरैयावा का करनैल सिंह, अजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, गांव भंगाली कला का इकबाल सिंह, रमनदीप सिंह, रोबिनजीत सिंह, बलबीर सिंह, राजा, गांव तलवंडी कुम्मन का अमरपाल सिंह, गांव करनाला का काका, गांव करनाला का गगन, गांव भंगाली कला का सतपाल सिंह और जोगिंदर सिंह शामिल है। इसके अलावा 10 लोग अस्पताल में दाखिल है और उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
अपनों को खोने का गम। - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही लापरवाही बरतने के तहत मजीठा के डीएसपी अमोलक सिंह और थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अवतार सिंह को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के नाम साहिब सिंह, प्रभजीत सिंह, कुलबीर सिंह, निंदर कौर, साहिब सिंह, गुरजंट सिंह, अरुण उर्फ काला और सिकंदर सिंह उर्फ पप्पू है। इसके अलावा लुधियाना के पंकज कुमार उर्फ साहिल और अरविंद कुमार है। यह दोनों आरोपी लुधियाना की साहिल केमिकल्स के मालिक है।

4 of 6
मुख्यमंत्री के सामने रोते हुए अपना दर्द बयां करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिवारों को 10 लाख मुआवजे की घोषणा
वहीं इस घटना के बाद मंगलवार को जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। साथ ही परिवार के बच्चों की पढ़ाई और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने का भी वायदा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं जांच के दौरान पता चला है कि ऑनलाइन 600 किलो मेथेनॉल मंगवाई गई थी, जिसके जरिये यह शराब तैयार की गई थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम भी जारी है। 
विज्ञापन

5 of 6
बेटे की मौत की खबर सुन अस्पताल पहुंची बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला
सीएम मान ने मजीठिया पर कसा तंज
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर तंज कसते हुए कहा कि उनके हलके में इस तरह का काम हो रहा है। क्योंकि वह स्वयं ड्रग रैकेट के मामले में जमानत पर चल रहे है। इस पूरे कांड के पीछे जिन भी बड़े मगहमच्छों का हाथ है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विलाप करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सरकार की नालायकी आई सामने- मजीठिया
वहीं इस पूरे कांड पर पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप सरकार व मुख्यमंत्री भगवंत को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है कि इतने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ठेकों पर महंगी शराब बेच कर सरकार पैसे कमा रही है। जिस कारण लोग सस्ती के चक्कर में जहरीली शराब पी रहे हैं। जबकि ठेकों पर शराब सस्ती की जानी चाहिए। मजीठिया ने कहा कि शराब ठेकेदारों की ओर से भगवंत मान को पार्टी करवाई जा रही है। यही कारण है कि वह अब उनके हाथों की कठपुतली है। वहीं विधानसभा में विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री रोज बयान दे रहा है कि नशे को खत्म कर दिया जा रहा है। मगर नतीजा उनके सामने है। इसलिए एक्साइज मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें