फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदी छात्रा, वजह कहीं ब्लू व्हेल गेम तो नहीं?

Thu, 28 Sep 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Jalandhar Suicide
घटना पंजाब के जालंधर की है, जहां के स्थानीय बस स्टैंड के पास प्रेस्टीज चैंबर की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा के परिजनों ने फिलहाल कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
Jalandhar Suicide
एसीपी माडल टाउन समीर वर्मा और थाना सात के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। प्राथमिक जांच में सिर्फ इतना ही पता चला है कि वह कुछ दिनों से परेशान थी। पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि कहीं ब्लू व्हेल की वजह से तो छात्रा की जान नहीं गई। 
विज्ञापन

3 of 6
Jalandhar Suicide
बस स्टैंड के पास नरेंद्र सिनेमा के सामने प्रेस्टीज चैंबर की पांचवीं मंजिल से बुधवार को छात्रा सुखमनप्रीत ने छलांग लगा दी। मौके पर इकट्ठे हुए लोग उसे उठाकर एसजीएल अस्पताल ले गए। उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। अंदरूनी रक्त का बहाव तेज होने से सुखमनप्रीत कोे डीएमसी रेफर किया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। 

4 of 6
Jalandhar Suicide
मौके पर पहुंचे एसीपी समीर वर्मा व थाना सात के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने जांच की तो उन्हें छत से लड़की का बैग और दुपट्टा मिला है। बैग में एक कापी थी, जिसमें पेज की नुक्कर पर सुखमनप्रीत कौर लिखा हुआ था और साथ में 2296 लिखा था।
विज्ञापन

5 of 6
Jalandhar Suicide
पुलिस टीम ने शहर के सभी कॉलेजों से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह हरदेव नगर की रहने वाली थी और एचएमवी कॉलेज में बीकॉम भाग पहला की छात्रा थी। लड़की के पिता अवतार सिंह दूध का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jalandhar Suicide
‘छात्रा के खुदकुशी का मामला काफी गंभीर’
आईपीएस अधिकारी एडीसीपी सिटी टू सूडन विजी का कहना है कि छात्रा के खुदकुशी का मामला काफी गंभीर है। अभी कुछ साफ नहीं हुआ है कि छात्रा ने सुसाइड क्यों किया है। इसमें कुछ भी कारण हो सकता है, हमारी टीम इस बात की जांच भी करेगी कि कहीं ब्लू व्हेल गेम इसका कारण तो नहीं है या सुखमनप्रीत कौर स्टडी में कमजोर तो नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें