पूर्व मिस खालसा रह चुकी इस ब्यूटी क्वीन को देखिए। इसने प्रेमी के लिए अपने पति को रास्ते से हटा दिया। 10 महीने बाद इस तरह खुला कत्ल कर राज।
विज्ञापन
2 of 7
प्रेमी के लिए पूर्व मिस खालसा प्रियंका बतरा ने पति को मारा
मामला हरियणा के यमुनानगर का है। हुड्डा सेक्टर-17 निवीसी बिजनेसमैन योगेश बत्तरा मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। साथ ही उसके कातिलों पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी रोहित को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया गया है, ताकि पूरी वारदात का खुलासा हो सके। हत्याकांड के 10 महीने बाद वारदात खुलकर सामने आई।
विज्ञापन
3 of 7
प्रेमी के लिए पूर्व मिस खालसा प्रियंका बतरा ने पति को मारा
गौरतलब है कि योगेश बत्तरा का यमुनानगर में प्लाइवुड का बिजनेस था। उनकी शादी पूर्व मिस खालसा रही प्रियंका बत्तरा के साथ हुई थी। 27 मई 2016 को योगेश की मौत हो गई। परिवार वाले इसे सामान्य मौत मानकर चल रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे प्रियंका का व्यवहार बदल गया। जिसके बाद योगेश के पिता सुभाष बत्तरा को शक हुआ।
4 of 7
प्रेमी के लिए पूर्व मिस खालसा प्रियंका बतरा ने पति को मारा
शक के आधार पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी पहले तो कार्रवाई में ढिलाई बरती गई लेकिन बाद में पुलिस ने एसआईटी गठित करते हुए इसकी जांच करनाल सीआईए पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने जांच की तो हत्या के पीछे करोड़ों की संपत्ति और प्रेमी के साथ अवैध संबंध का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए 23 मार्च को प्रियंका को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
5 of 7
प्रेमी के लिए पूर्व मिस खालसा प्रियंका बतरा ने पति को मारा
योगेश की मौत के कुछ दिनों बाद रोहित नाम का सख्श सुभाष बत्तरा के घर आने जाने लगा। वह प्रियंका का प्रेमी था। प्रियंका ने अपने बच्चों को देहरादून पढ़ने के लिए भेज दिया और बत्तरा परिवार के जितने भी प्लाइवुड के बिजनेस थे, उनकी डॉयरेक्टर बन गई। बिजनेस की बागडोर अपने हाथ में आ जाने के बाद प्रियंका ने ससुर व सास को घर से निकाल दिया। इसके बाद सुभाष बत्तरा ने शक के आधार पर शिकायत दी।
विज्ञापन
6 of 7
प्रेमी के लिए पूर्व मिस खालसा प्रियंका बतरा ने पति को मारा
मामले की जांच कर रहे सीआईए करनाल के सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि 27 मई की रात को प्रियंका और उसके प्रेमी रोहित ने हत्या करने की साजिश रची। उन्होंने पहले बेहोश करने के लिए रोहित को इंजेक्शन देने की कोशिश की, पर सूईं टूट गई और योगेश बेहोश नहीं हुआ। ये देखकर रोहित व उसके दो साथियों ने प्रियंका के साथ मिलकर योगेश के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी सांस रोक दी।
प्रेमी के लिए पूर्व मिस खालसा प्रियंका बतरा ने पति को मारा
प्रियंका ने परिजनों को बताया कि हार्ट अटैक के चलते उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने भी उसकी बात मान ली और अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में प्रियंका का प्रेमी घर आने-जाने लगा और धीरे-धीरे उन्होंने पूरे बिजनेस पर कब्जा कर लिया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी और जांच में सच खुलकर सामने आ गया। पुलिस रोहित के अन्य 2 साथियों के पता लगाने में जुटी हुई है।