रेसकोर्स के जिस सरकारी आवास में कैप्टन साक्षी अपनी स्क्वाड्रन लीडर पति नवनीत के साथ रह रही थीं। उसके बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इसे नवनीत मोबाइल एप के जरिये ऑपरेट करता था। साक्षी के भाई सौरभ ने बिलखते हुए यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि नवनीत शकी था और इसीलिए उसने ऐसा किया। सौरभ के अनुसार, घटना के बाद जब नवनीत का मोबाइल चेक किया तब तक उसने एप डिलीट कर कर दी थी। इतना ही नहीं उनकी फुटेज तक डिलीट कर दी है ताकि उस दिन का सच किसी के सामने न आ सके। 29 वर्षीय साक्षी फरवरी 2017 में मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति हुई थीं। करीब एक साल पहले वह कैप्टन बनी थीं। नवनीत के साथ उसका विवाह अंतरजातीय था। सौरभ के अनुसार हमने बहन की शादी में खूब दहेज दिया। शादी के अगले ही दिन कपड़े व पैसों को लेकर नवनीत व उसके परिवार वालों ने उसकी बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।