फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए सावधान करने वाली खबर, इग्नोर किया तो पछताएंगे

Tue, 18 Sep 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
रेलवे की नौकरी की ख्वाहिश रखने वालों के लिए सावधान करने वाली खबर है। खबर को इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। रेलवे में नौकरी के नाम पर कई लोग मुश्किल में फंस चुके हैं। इसलिए ये खबर पढ लीजिए और सजग रहिए...
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
दरअसल, पंजाब के पटियाला में रेलवे भर्ती के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का यह गिरोह पति और पत्नी चला रहे थे। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले पति-पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ भादसों पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
बबली निवासी सलानी तहसील अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब ने आईजी पटियाला (जोन) को मार्च 2018 में शिकायत दी थी। उसके मामा समुंदर सिंह निवासी अंबिका विहार कालोनी खरड़ मोहाली ने गुरदीप सिंह निवासी गांव टोहड़ा व उसकी पत्नी से मिलवाया। मामा ने कहा कि पति-पत्नी की रेलवे विभाग समेत अन्य कई विभागों के उच्च अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है। वह उसकी नौकरी रेलवे विभाग में लगवा देंगे। इसके लिए उसे पांच लाख रुपये देने पड़ेंगे। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
बबली की तरह ही ढनवंत सिंह निवासी गांव सलानी अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब व तीन अन्य लोगों के साथ भी उक्त तीनों आरोपियों ने रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों में सौदा कर लिया। तय यह हुआ कि बबली, ढनवंत व अन्य तीनों नौजवान सौदे की तय राशि में से साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख रुपये अभी देंगे। डेढ़-डेढ़ लाख ज्वाइनिंग लैटर मिलने के वक्त दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
पांचों नौजवानों ने 17 लाख की राशि आरोपियों को नौकरी मिलने की आस में दे दी। बाद में आरोपियों ने न तो नौकरी लगवाई और मांगने पर पैसे भी वापस नहीं किए। आईजी पटियाला जोन ने मामले में जांच के आदेश दिए। जांच के बाद अब इस केस में आरोपी पति-पत्नी व समुंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें