सांकेतिक तस्वीर
सोमवार को एसपी विनोद चौधरी, डीएसपी गुरविंदर सिंह संघा व थाना नंबर 2 के प्रभारी चंद्र शेखर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 10 सितंबर को सुबह बाईपास के नजदीक कच्चे रास्ते पर युवक की लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मुक्तसर के गांव डोहक निवासी करीब 27 वर्षीय राजिंद्र उर्फ गोरा पुत्र मंदर सिंह कुछ वर्ष पहले एक गांव की लड़की को भगा ले गया था।