सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए प्यार का इजहार करने वाले सबके चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी की तारीख तय हो गई है। सुनिए उनकी रोमांटिक लव स्टोरी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
कॉमेडियन कपिल शर्मा
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अगले साल 18 जनवरी को जालंधर की भवनीत चतरथ उर्फ गिन्नी के हो जाएंगे। इस बात का खुलासा उनकी मां जनक और परिवारिक मित्रों ने किया। इसे लेकर जब गिन्नी और कपिल से बात की गई तो उन्होंने अपनी खास स्टाइल में इस बात की पुष्टि की कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 8
Kapil Sharma
कपिल ने बताया कि इस समय उन्हें अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'फिरंगी' को इस साल पूरा करना है। इसके साथ ही वह एक पंजाबी फिल्म भी कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों को इसी साल पूरा करने के बाद ही वह अगले साल 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि शादी के बाद गिन्नी कपिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के 9 को संभालेंगी।
4 of 8
कॉमेडियन कपिल शर्मा
गिन्नी का असली नाम भवनीत चतरथ है। उसके पिता जालंधर के मशहूर बिजनेसमैन भी हैं। गिनी और कपिल कॉलेज में साथ पढ़ते थे। कॉलेज की पढ़ाई एचएमवी और फिर डेविएट से एमबीए फाइनांस किया है। सबसे पहले गिन्नी व कपिल एक साथ हंस बलिए के माध्यम से सबके सामने आए थे। दोनों के बीच का रिलेशन 2013 में जगजाहिर हो गया था। अभी गिन्नी जालंधर के हरदेव नगर में रह रही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
कॉमेडियन कपिल शर्मा
कपिल शर्मा पंजाब से हैं और अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ई ब्लॉक में उनका घर है। कपिल के पिता पुलिस डिपार्टमेंटमें हेड कांस्टेबल थे और मां जनक रानी हाउस वाइफ हैं। पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रहते हुए 2004 में कैंसर से पिता की मौत हो गई थी। कपिल के भाई अशोक कुमार शर्मा पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। अशोक शर्मा पठानकोट में एयरबेस पर आतंकी हमले के खिलाफ चले ऑपरेशन का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 8
कॉमेडियन कपिल शर्मा
कपिल की मां जनक रानी ने बताया कि कपिल की गिन्नी चतरथ से मुलाकात दस साल पहले जालंधर एपीजे कॉलेज में हुई थी। जहां दोनों इकट्ठे पढ़ते थे। शर्मीले स्वभाव के कारण कपिल ने कभी गिन्नी से प्यार की बात परिवार में नहीं की। लेकिन गिन्नी का घर आना जाना पूरे परिवार को पसंद था। गिन्नी का स्वभाव काफी मेलजोल वाला है, जो परिवार को काफी पसंद है।
विज्ञापन
7 of 8
कॉमेडियन कपिल शर्मा
मां जनक रानी ने बताया कि कपिल ने अमृतसर में एक स्थानीय (लोकल) पीसीओ से काम करना शुरू किया। इन्होंने अपनी पढाई हिन्दू कॉलेज, अमृतसर से की है। पीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने हिंदू सभा स्कूल में की थी। थिएटर से जुड़े कपिल ने ग्रेजुएशन के बाद मुंबई का रुख किया। साल 2004 में पिता के निधन के बाद कपिल ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाली और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
कपिल के भाई अशोक शर्मा व भाभी मुस्कान शर्मा ने बताया कि कपिल इन दिनों फिल्म फिरंगी की शूटिंग में व्यस्त हैं। शनिवार सुबह ही वह आस्ट्रेलिया से वापस लौटे और सुबह ही उन्हें सोशल मीडिया पर फोटो को पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं यह नहीं कहूंगा कि वह मेरी बैटर हाफ हैं, सच तो यह है कि वह मुझे पूरा करती हैं। गिन्नी मैं तुम्हें प्यार करता हूं। मेरी जिंदगी में इनका स्वागत है। मैं इनसे बहुत प्यार करता हूं।