फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI के इस नए फैसले से क्रिकेटर बेटियों की बल्ले-बल्ले

Mon, 12 Oct 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
बीसीसीआई के नए अध्यक्ष शशांक मनोहर ने एक बड़ा फैसला किया है। इससे जल्द ही महिला क्रिकेटरों की किस्मत खुलेगी। जानिए क्या है मामला? रिपोर्टः संजीव पंगोत्रा
विज्ञापन

BCCI के इस नए फैसले से क्रिकेटर बेटियों की बल्ले-बल्ले

2 of 8
महिला क्रिकेटर लंबे समय से इसकी मांग कर रहीं थीं। बोर्ड का यह कदम उन महिला क्रिकेटरों के लिए अहम होगा, जो कमजोर आर्थिक स्थिति और पारिवारिक कारणों से जल्द ही खेल को अलविदा कर देती थीं। अब अनुबंध के कारण वह आर्थिक तौर पर भी मजबूत बनेंगी और मनोबल भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

BCCI के इस नए फैसले से क्रिकेटर बेटियों की बल्ले-बल्ले

3 of 8
बोर्ड के इस फैसले से महिला क्रिकेटरों खुशी का माहौल है। पीसीए में इन दिनों महिला क्रिकेटरों का कैंप लगा हुआ है और बोर्ड की घोषणा के संबंध में अमर उजाला ने वहां मौजूद महिला क्रिकेटरों से बात कर जानी उनकी राय। सभी महिला खिलाड़ियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

BCCI के इस नए फैसले से क्रिकेटर बेटियों की बल्ले-बल्ले

4 of 8
जालंधर की महक का कहना है कि यह सराहनीय कदम है। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। एमए की स्टूडेंट और 7 वर्ष से लगातार क्रिकेट खेल रही इस खिलाड़ी का मानना है कि क्रिकेट इस देश में केवल पुरुषों का खेल माना जाता है, अब अगर बोर्ड महिलाओं को ऐसा मौका देगा तो वह साबित कर सकती हैं कि यह खेल महिलाएं भी बेहतर खेल सकती हैं।
विज्ञापन

BCCI के इस नए फैसले से क्रिकेटर बेटियों की बल्ले-बल्ले

5 of 8
चंडीगढ़ की तान्या भाटिया का कहना है यह महिला क्रिकेटरों के लिए खुशी की खबर है। इससे हर महिला खिलाड़ी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। महिलाएं पहले से अधिक क्रिकेट में हिस्सा लेंगी। तान्या कई वर्षों से क्रिकेट खेल रही हैं और टीम में विकेट कीपर और बल्लेबाज का रोल अदा करती हैं।
विज्ञापन

BCCI के इस नए फैसले से क्रिकेटर बेटियों की बल्ले-बल्ले

6 of 8
मोगा की परवीन खान ने कहा कि इस फैसले के बाद पेरेंट्स भी अब अपनी बेटियों को क्रिकेट में आने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। परवीन 7 साल से क्रिकेट खेल रही है और अपनी टीम में ऑल राउंडर की भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

BCCI के इस नए फैसले से क्रिकेटर बेटियों की बल्ले-बल्ले

7 of 8
रीवा अरोड़ा का कहना है कि इससे महिला क्रिकेटरों में आत्मविश्वास बढे़गा और वह पहले से ज्यादा मेहनत करेंगी, ताकि उनका ग्रेड बढ़े और उनके अनुबंध की राशि भी। यह एक बेहतर प्लेटफार्म की तरह काम करेगा। रीवा 8 साल से क्रिकेट खेल रही हैं और टीम में ओपनिंग बल्लेबाजी की भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

BCCI के इस नए फैसले से क्रिकेटर बेटियों की बल्ले-बल्ले

8 of 8
पटियाला की अनुप्रीत कौर का कहना है कि अनुबंध होने से महिला क्रिकेटरों को आर्थिक मदद मिलेगी, जो कि सबसे जरूरी है। इससे महिला क्रिकेटर्स का कद समाज और खेल दोनों में बढ़ेगा। अनुप्रीत 5 साल से क्रिकेट खेल रहीं हैं और आलराउंडर की भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें