फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज खाएंगे चॉकलेट तो कभी नहीं लगेंगे ये रोग, अपने दोस्तों को भी बताएं

Sat, 08 Jul 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
Chocolate
अगर आप या आपका कोई दोस्त रोज चॉकलेट खाता है तो उसे बताइये कि इसके बहुत से फायदे हैं, उसे ये रोग कभी नहीं लगेंगे।
विज्ञापन

2 of 11
fds - फोटो : getty images
चॉकलेट न केवल बच्चों और युवतियों की पसंद है, बल्कि अब जन्मदिन या किसी समारोह में दिए जाने वाले उपहारों में भी शामिल है। इतने आकर्षक और अलग- अलग फ्लेवर्स में उपलब्ध हैं, कि आप कई बार चाह कर भी खुद रोक नहीं पाते होंगे।
विज्ञापन

3 of 11
choco
लेकिन क्या आप जानते हैं, कि चॉकलेट में स्वाद के अलावा और भी फायदे हैं। हम बता रहें हैं चॉकलेट के ऐसे ही कुछ फायदे, जिन्हें जानकर आप भी खुद को चॉकलेट खाने से रोक नहीं पाएंगे।

4 of 11
choco
दरअसल, पंजाब के रिमट यूनिवर्सिटी में ‘अंतरराष्ट्रीय चाकलेट दिवस’ पर सेमिनार का आयोजन किया गया। होटल मैनेजमेंट के डीन नवीन कुमार ननचाहल ने चाकलेट खाने होने वाले फायदों की जानकारी दी। 
विज्ञापन

5 of 11
fds - फोटो : getty images
यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. हुक्म चंद बंसल, चिंतक विजयंत बंसल और वाइस चांसलर डा. एएस चावला ने भी सेमिनार में हिस्सा लिया। ननचाहल ने बताया डार्क चाकलेट में 70 से 85 प्रतिशत कोको होता है। 
विज्ञापन

6 of 11
Chocolate
यह फाइबर, मेगनीशियम, कापर , मैंगनीज और अन्य कई मिनलर्स का स्रोत हैं और अगर इसे सही मात्र में खाया जाए तो यह एक शक्तिशाली एंटी आक्सीडेंट के रूप में काम करता है।
विज्ञापन

7 of 11
Chocolate
उन्होंने बताया कि इसके इस्तेमाल से खून का बहाव बेहतर होता है और दिमाग ज्यादा गति से काम करने लगता है। 

8 of 11
सूर्य से चमड़ी पर पडने वाले दुष्प्रभाव कम होते हैं सप्ताह में चाकलेट का 5 से अधिक बार इस्तेमाल से दिल की बीमारियों के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले कोलस्ट्रोल का बहुत कम जमाव होता है।

9 of 11
Chocolate
एक अध्ययन के अनुसार नियमित तौर पर चॉकलेट खाने से दिल के रोग होने का खतरा एक तिहाई कम हो जाता है। वही एक अन्य शोध के अनुसार चॉकलेट खाने से दर्द में आराम मिलता है। बशर्ते उस दौरान आप भूखे या प्यासे न हों।

10 of 11
Chocolate
डार्क चॉकलेट रक्तचाप कम होना और रक्त प्रवाह में कमी जैसे जोखिमों को कम कर सकती है। इसके अलावा यह रक्त वसा स्तर को भी सुधारती है। 
विज्ञापन

11 of 11
choco
एक नये अध्ययन में यह खुलासा हुआ कि डार्क चॉकलेट ग्लूकोज का स्तर और लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर दिल के रोगों के जोखिम को कम करती है। हालांकि उन्होंने इस अध्ययन में यह भी बताया कि इसका सेवन कम मात्रा में किया जाना चाहिए क्योंकि यह आसानी से संतृप्त वसा और कैलोरी की दैनिक मात्रा को बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें