एयरहोस्टेस नीरजा भनोट की बहादुरी पर बनी फिल्म 'नीरजा' के खिलाफ भनोट परिवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जानिए क्यों?
विज्ञापन
2 of 9
neerja bhanot
दरअसल, नीरजा फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी की मांग को लेकर भनोट परिवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के माध्यम से परिवार ने इस विवाद के हल के लिए आर्बिट्रेटर नियुक्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
3 of 9
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार ने याचिका पर सुनवाई करते हुए ब्लिंग इंटरनेशनल सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को 11 अगस्त के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
4 of 9
नीरजा
मामले में अखिल मित्रा भनोट सहित परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से याचिका दाखिल की गई है। याचिका में भनोट परिवार की ओर से कहा गया है कि फिल्म बनाने से पहले फिल्म निर्माता कंपनी ब्लिंग इंटरनेशनल सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और उनके परिवार के बीच समझौता हुआ था।
विज्ञापन
5 of 9
neerja
समझौते के तहत नीरजा के परिवार को इस फिल्म के प्रॉफिट से हिस्सा दिया जाना तय किया गया था। बाद में ब्लिंग इंटरनेशनल ने यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिल कर बनाई और फिल्म के 80 प्रतिशत अधिकार उसे दे दिए। इस तरह से इस फिल्म से हुए प्रॉफिट का एक बड़ा हिस्सा फॉक्स स्टूडियो को चला गया।
विज्ञापन
6 of 9
देखिए कौन थीं 'नीरजा'
याचिकाकर्ता के अनुसार ब्लिंग और फॉक्स स्टूडियो में हुए इस समझौते के बारे में भनोट परिवार को कोई भी जानकारी नहीं दी गई। हाईकोर्ट को बताया गया कि नीरजा फिल्म ने 121 करोड़ कमाए थे और अभी तक भनोट परिवार को इस फिल्म में से सिर्फ 7 लाख 50 हजार ही दिए गए हैं, जबकि उन्हें इस फिल्म के प्रॉफिट में से दस प्रतिशत दिया जाना तय किया गया था।
विज्ञापन
7 of 9
neerja
अब परिवार ने इस मामले में आर्बिट्रेटर नियुक्त कर इस विवाद का हल निकले जाने की हाईकोर्ट से मांग की है। दरअसल, 5 सितंबर 1986 को पैन-एएम 73 फ्लाइट को आतंकियों की ओर से हाईजैक करने की घटना में एयरहोस्टेस नीरजा की प्लेन में यात्रियों को बचाते हुए शूटआउट में जान चली गई थी।
8 of 9
neerja
आतंकी प्लेन में आर्म्स और हैंड ग्रेनेड लेकर घुसे थे। नीरजा की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को लेकर उन्हें बहादुरी के लिए वर्ष 1987 में मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। कराची एयरपोर्ट पर हुई इस हाईजैक की घटना में 20 लोगों की मौत हो गई थी और 150 लोग घायल हुए थे।
फ्लाइट में 200 भारतीय यात्री थे, जिनमें से 13 मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे। नीरजा भनोट की इसी बहादुरी से प्रेरित होकर नीरजा फिल्म बनाई गई थी। फिल्म में सोनम कपूर ने नीरजा भनोट का किरदार अदा किया था। फिल्म कामयाब रही और इस फिल्म को नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।