भारतीय निर्वाचन आयोग ने अगले साल उत्तर प्रदेश,पंजाब सहित उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक ऐप लॉन्च किया है,इस ऐप से मतदाताओं को चुनावों में होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस ऐप का नाम वोटर हेल्पलाइन एंड्रॉयड 2021 है। आयोग ने ऐप को एंड्रॉयड और आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए इसे प्लेस्टोर पर उपलब्ध करवा दिया है। यह चुनाव में होने वाली मतदाता की समस्या को दूर करेगा। अब मतदाता आसानी से अपना पहचान पत्र इस के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगें। इसके साथ ही अपना नाम मतदाता सूची में खोज सकते हैं। अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं,फॉर्म भी भर सकते हैं। इसके आने से लोगों में मतदान के लिए जागरूकता आएगी। उनकी मतदान से जुड़ी कोई भी समस्या का हल मिनटों में हो जाएगा। ऐसा देखा गया है कि लोग मतदान कार्ड या मतदान सूची में नाम न होने के कारण वो अपना कीमती वोट नहीं दे पाते।