इस डिजिटल दौर में बैंकिंग फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही है। बीते कुछ सालों में बैंकिंग फ्रॉड के कई मामले सामने निकलकर आए हैं। इन फ्रॉड को अंजाम देने से पहले साइबर ठग संबंधित व्यक्ति केे फोन पर लुभावने ऑफर्स की फिशिंग लिंक भेजते हैं। ऐसे में आम इंसान आसानी से इनका शिकार बन जाता है, जिसके चलते उसको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है। उसकी जिंदगी भर की कमाई गई जमा पूंजी पल भर में उड़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने अपने सभी ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। उसने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें एसबीआई ने इस बात के बारे में बताया है कि कैसे बैंकिंग फ्रॉड के शिकार होने से बचा जा सकता है? इसी कड़ी में आइए जानते हैं एसबीआई द्वारा जारी किए गए इस अलर्ट के बारे में विस्तार से -