फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Idea: नौकरी से थक गए तो करें ये बिजनेस, हर दिन होगी 4 हजार रुपये से ज्यादा कमाई

Fri, 19 Nov 2021 04:10 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रुपये - फोटो : pixabay
नौकरी में कमाई एक निश्चित मात्रा में होती है और वर्क लोड ज्यादा होता है। ऐसे में इंसान काफी सीमित हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ बिजनेस में रिस्क थोड़ा ज्यादा होता है, पर मुनाफा काफी अच्छा होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसको करने पर आप हर दिन हजारों रुपयों की कमाई कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते करते उससे तंग आ गए हैं और एक नए बिजनेस को शुरू करने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इस व्यापार को शुरू कर सकते हैं। इस खास बिजनेस में आपको केले का चिप्स बना कर बेचना है। इस व्यापार को करके आप हर दिन 4 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। केले के चिप्स स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं व्रत में भी कई लोग इसका सेवन करते हैं। इस कारण केले के चिप्स की मांग बाजार में काफी ज्यादा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास बिजनेस प्लान के बारे में विस्तार से -  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केले के चिप्स का बिजनेस भारत में कई लोग कर रहे हैं। हालांकि, केले के चिप्स का मार्केट साइज छोटा है। इसी वजह से कई बड़ी कंपनियां इसको बनाती नहीं हैं। ऐसे में आप इस बिजनेस को शुरू करके एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केले के चिप्स को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। इनको बनाने के लिए कच्चे केले, नमक, खाद्य तेल और कई तरह के मसालों की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आपको केलों को धोने का टैंक और छीलने की मशीन, केलों के टुकड़ों को काटने वाली मशीन, फ्राइंग मशीन, मसालों को मिक्स करने की मशीन पाउच प्रिंटिंग मशीन और प्रयोगशाला उपकरण की जरूरत भी पड़ेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
50 किलो केले के चिप्स को बनाने में मोटा मोटी 3200 रुपये का खर्च आएगा। बाजार में अगर हम इसे 1 किलो बेचने पर 10 रुपये का भी प्रॉफिट कमाते हैं, तो एक दिन में आसानी से 4000 रुपये तक की कमाई की जा सकती है। अगर आपकी सेल अच्छी होती है, तो इस बिजनेस के जरिए आप महीने में 1 लाख रुपयेे तक कमा सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें