फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Tue, 16 Nov 2021 02:27 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
investment tips - फोटो : pixabay
कोरोना महामारी के बाद भारत में निवेशकों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है। अब कई लोग अपने पैसों को शेयर मार्केट, क्रिप्टोकरेंसी और म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर रहे हैं। बीते एक साल के इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के ट्रैक रिकॉर्ड देखें, तो उनकी परफॉर्मेंस काफी बढ़िया रही है। इस कारण किसी अन्य जगहों पर पैसों को निवेश करने की बजाए कई लोग म्यूचुअल फंड में उसको इन्वेस्ट कर रहे हैं। हालांकि, म्यूचुअल फंड में निवेश के अपने फायदे और नुकसान हैं। अगर आप भी म्यूचुअल फंड में पैसों को इन्वेस्ट करते हैं या करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में विस्तार से, जिनका म्यूचुअल फंड में पैसों को निवेश करते समय ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
investment tips - फोटो : pixabay

एक्सपेंस रेशियो

आप जिस कंपनी का म्यूचुअल फंड खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उसके एक्सपेंस रेशियो को जरूर चेक करें। आपको हमेशा 0.5 से 1.5% के एक्सपेंस रेशियो वाले म्यूचुअल फंड का चुनाव करना चाहिए। इससे लॉन्ग टर्म में जब आपके पैसे कंपाउंड होकर ग्रो करेंगे, उस वक्त काफी बचत होगी।
विज्ञापन

3 of 4
investment tips - फोटो : pixabay

बाजार जोखिमों के आधीन

म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसों पर मार्केट के अप्स और डाउन्स का असर पड़ता है। ऐसे में आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
investment tips - फोटो : pixabay

तय समय से पहले पैसे नहीं निकाल सकते

क्लोज एंडेड और ईएलएसएस जैसे म्यूचुअल फंड में लॉक-इन अवधि होती है। इन फंड्स में निवेश किए गए पैसों को आप लॉक-इन अवधि के बीच नहीं निकाल सकते हैं। इस कारण इस तरह के म्यूचुअल फंड में आपके पैसे लॉक हो जाते हैं। ऐसे में क्लोज एंडेड और ईएलएसएस जैसे म्यूचुअल फंड में पैसों को इन्वेस्ट करने से पहले इनके विषय में जानकारी जुटा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें