फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया का सबसे महंगा आलू चिप्स, महज एक टुकड़े की कीमत है 785 रुपये

Mon, 12 Aug 2019 08:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे महंगा आलू चिप्स - फोटो : St. Eriks
आज के समय में आलू के चिप्स लगभग हर किसी को पसंद हैं और हों भी क्यों ना? इसका स्वाद ही कुछ ऐसा होता है कि लोग खाये बिना रह नहीं पाते। मौजूदा समय में फास्ट फूड के तौर पर अगर लोग सबसे ज्यादा कोई चीज पसंद करते हैं, तो वो है आलू चिप्स। आमतौर पर चिप्स के पैकेटों की कीमत पांच, दस या बीस रुपये होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे महंगे आलू चिप्स की कीमत कितनी है? यह जानकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया का सबसे महंगा आलू चिप्स - फोटो : St. Eriks
दुनिया के सबसे महंगे आलू चिप्स के पैक की कीमत 56 डॉलर यानी करीब 4000 रुपये है। इस एक पैक में महज पांच ही चिप्स हैं। इस हिसाब से महज एक चिप्स की कीमत करीब 785 रुपये होती है। इतने में तो चिप्स के सैकड़ों पैकेट आ जाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया का सबसे महंगा आलू चिप्स - फोटो : St. Eriks
इस महंगे आलू चिप्स को स्वीडन की एक कंपनी सेंट एरिक्स ब्रुवरी ने बनाया है। अब आप सोच रहे होंगे कि साधारण से दिखने वाले इस चिप्स में ऐसा है क्या कि इसकी कीमत हजारों में है। तो चलिए इसका भी जवाब हम आपको दे देते हैं। 

4 of 5
दुनिया का सबसे महंगा आलू चिप्स - फोटो : St. Eriks
इस चिप्स की पैकिंग ऐसे की गई है, जैसे वो कोई आलू चिप्स नहीं बल्कि महंगी ज्वैलरी हो। यह खास चिप्स पांच जायकों में उपलब्ध है। हालांकि यह ग्राहकों की खास मांग पर ही बनाया जाता है। साथ ही चिप्स के डिब्बे में कंपनी का एक प्रमाण पत्र भी होता है, ताकि असली और नकली की पहचान हो सके।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
खास किस्म के इस आलू चिप्स को बनाने वाली कंपनी के मुताबिक, इसमें जिस सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, वो काफी दुर्लभ हैं। चिप्स में जिस प्याज का इस्तेमाल किया गया है, वो एक खास प्रजाति का है, जो सिर्फ लेकसैंड शहर में ही पैदा होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें