राजस्थान रॉयल्स की दूसरी पहचान रहे कप्तान अजिंक्य रहाणे अपनी टीम का साथ छोड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रहाणे राजस्थान की बजाय IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ खेलते नजर आ सकते हैं। इस संबंध में उनकी राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी के साथ बातचीत भी चल रही है। अगर दोनों फ्रैंचाइजियों के बीच बात बन जाती है तो रहाणे दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
2 of 4
सूत्र ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, दिल्ली कैपिटल्स रहाणे को अपने साथ जोड़ना चाहता है, लेकिन यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। रहाणे लगभग 10 साल से राजस्थान के लिए खेलते आएं हैं और एक दूसरे की पहचान बन चुके हैं। वैसे बातचीत जारी है।'
विज्ञापन
3 of 4
रहाणे और राजस्थान का चोली-दामन का साथ रहा। वे 2008 और 2009 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। 2010 आईपीएल में वह नहीं खेले थे और फिर 2011 में राजस्थान से जुड़े। बीच में दो साल तक राजस्थान की टीम प्रतिबंधित थी और इस दौरान रहाणे पुणे के लिए खेले।
अगर करार को लेकर सहमति बनती है तो फिर दिल्ली की टीम को खुद को नए सिरे से तैयार करने की प्रक्रिया में काफी मदद मिलेगी। बीते सीजन में दिल्ली ने तीन खिलाड़ियों को देकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को हासिल किया था। धवन ने बीते सीजन में 521 रन बनाए और यही कारण है कि दिल्ली की टीम 2012 के बाद पहली बार प्लेऑफ खेलने में सफल हुई।