फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती पर जन्नत हैं ये पांच जगह, एक बार घूम लेंगे तो मुरीद हो जाएंगे

Sun, 13 May 2018 04:46 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
best place for visit
अगर आप इस साल विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे है, तो कई ऐसे देश है, जहां की खूबसूरती में ऐसी सम्मोहन शक्ति है कि अगर आप यहां एक बार चले गए तो यहीं के मुरीद होकर रह जाएंगे। यकीन मानें, इन देशो की यात्रा आपकी यादों में जिंदगी भर बसी रहेगी। चलिए ले चलते हैं आपको कुछ ऐसे ही देशो की सैर पर...

दुनिया भर की सैर जिंदगी के सबसे बढ़िया अनुभवों में से एक है। तभी तो इस्माइल मेरठी ने कहा है- 'सैर कर दुनिया की गाफिल, जिंदगानी फिर कहां? जिंदगी गर कुछ रही, तो नौजवानी फिर कहां?' अगर आप दुनिया की सबसे हसीं वादियों के सफर का खाका खींच रहे हैं, तो आपको एक बार जरूर इन जगहों पर घूमना चाहिए। ये सभी स्थान एक से बढ़कर एक हैं। यहां घूमने से न सिर्फ आपको सुकून मिलेगा, बल्कि आपमें भरपूर ऊर्जा का संचार भी होगा।
विज्ञापन

2 of 12
tasmania
तस्मानिया 
यह ऑस्ट्रेलिया का का एक बहुत ही आकर्षक हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती का आनंद लेने लाखों देसी-विदेशी सैलानी प्रतिवर्ष यहां आते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 12
tasmania
तस्मानिया को प्रकृति की अनुपम देन कहा जा सकता है। मीलों तक फैले रेतीले समुद्रतट, अजीबोगरीब पहाड़ों की श्रंखलाएं, घने जंगल, अजूबे जीव-जंतु व् खूबसूरत झीलें इस द्वीप को एक बेहद रोमांचक जगह बनाती है।
 

4 of 12
tasmania
समंदर की गोद में खेलता तस्मानिया द्वीप इसे अन्य घूमनेवाली सभी जगहों से बिलकुल अलग अनुभव देता है। अंधेरे के आवरण में समुद्र के अन्दर घोंघा, प्लेटीपस से रूबरू होना काफी रोमांचकारी है।

 
विज्ञापन

5 of 12
sri lanka
श्रीलंका
श्रीलंका में एक चौथाई सदी से ज्यादा अरसे तक यह ग्रह युद्ध चला है। इसके खत्म हो जाने के बाद यहां आने आने वाले पर्यटकों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

6 of 12
sri lanka
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस द्वीप में रोमांचक स्थलों की भरमार है। आयुर्वेद बहुतायात के कारण यह भारतीयों को भी आकर्षित करता है।
विज्ञापन

7 of 12
sri lanka
विभिन्न अभ्याराण्यों में खतरनाक तेंदुए, हाथी, जंगली सूअर, भालू जैसे खतरनाक जंगली जानवरों के आलावा मोर, हॉर्नबिल और खूबसूरत चिड़िया भी यहां खूब दिखती है। यदि आप श्रीलंका घुमने जा रहे हैं, तो याला नेशनल पार्क और विल्पट्टू नेशनल पार्क को अपनी योजना में शामिल करना न भूलें।
 

8 of 12
Morocco
मोरक्को 
मोरक्को भी बेहद खूबसूरत है। यह उत्तरी अफ्रीका में है। देश की खासियत है यहां की विविधता। अदभुत प्राकृतिक सुन्दरता, वनस्पति, जीवों का संसार, मस्जिद और मदरसों से झांकते नायाब शिल्प, संपन्न लोक कला और हर पल गतिमान शहर।

9 of 12
Morocco
ये सभी चीजें मिल कर सैलानियों का मन मोह लेते हैं। इसके अलावा यहां चार अलग-अलग तरह की पर्वत श्रंखलायें हैं। जैसे की रिफ, मध्य एटलस, उच्च एटलस और एंटी एटलस इसे पहाड़ों के शहर में तब्दील करते है।

10 of 12
Morocco
कुछ पर्वत चोटियां तो हमेशा बर्फ से ढकी होती है। मोरक्को के दक्षिण में कई भव्य व् विशाल खाइयां भी हैं। जो धीरे-धीरे नीचे होकर सहारा रेगिस्तान में समा जाती है। यह अटलांटिक महासागर पर स्थित है। 

11 of 12
america, montana
अमेरिका 
अमेरिका के उत्तर पूर्वी मोंटाना में संरक्षण का काम जोर शोर से चल रहा है। जो पर्यटक भी यहां घुमने आते है, परेरी रिजर्व देखना नही भूलते हैं। यहां कई तरह के जानवर जैसे की जंगली भैंसा, भालू हिरन, ऊदबिलाव, चिंकारा, सुन्दर पक्षी बहुतायत में है।

 
विज्ञापन

12 of 12
montana
केस्ट्रल कैंप के सफारी टेंट्स में यदि आप अपना पड़ाव डालें, तो पशु पक्षियों से आसानी से रूबरू हुआ जा सकता है। अन्य रिजर्व के मुकाबले यहां वन्य जीव संरक्षण का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। इसका लक्ष्य देश के सबसे बड़े नेशनल पार्क के रूप में इसे तब्दील करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें