फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस किन्नर की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की हसीनाएं भी लगेंगी फीकी, गवाह हैं तस्वीरें

Fri, 06 Jul 2018 09:09 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Worlds most beautiful sheer
एक किन्नर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, हालांकि ये कोई नई घटना नहीं है। जी हां, ऐसा पहले भी हो चुका है। मगर खास बात ये है कि यह किन्नर दिखने में किसी बॉलीवुड हसीना से कम खूबसूरत नहीं नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी देखने को मिले हैं जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि इस किन्नर की खूबसूरती नेचुरल है और यह दुनिया की सबसे सुंदर किन्नर है। 
विज्ञापन

2 of 8
bishesh huirem
सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से देश में यूं तो 'थर्ड जेंडर' को दर्जा मिल चुका है, लेकिन ये हकीकत भी किससे छुपी है सदियों से किन्नर समाज तिरस्कार भरी नजरों से देख जाता रहा है, उन्हें न तो बराबरी का दर्जा मिलता है और न ही किसी प्रकार का विशेषाधिकार। 
विज्ञापन

3 of 8
bishesh huirem
बड़े ताज्जुब की बात है कि हमारे समाज का हिस्सा होते हुए भी इस फैसले से पूर्व उन्हें किसी भी श्रेणी में गिना तक नहीं जाता था। दरअसल, प्रकृति ने उन्हें ऐसा ही बनाया है लेकिन है तो इसी समाज का हिस्सा ही न। शायद ये बात हम भूल जाते हैं। लेकिन एक किन्नर ऐसी भी है जो न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो रही है, वो भी अपनी खूबसूरती के कारण।

4 of 8
bishesh huirem
आज हम आपको हैरान कर देने वाली इसी शख्सियत से रूबरू कराएंगे। इन्हें प्रकृति ने किन्नर बनाया है लेकिन जब आप इनकी खूबसूरती के दर्शन कर लोगे तो आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। जी हां, इनकी तस्वीरें देखकर ही आप इनकी सुंदरता का अंदाजा लगा सकते हैं। बिना मेकअप के भी इनका फेस नेचुरली कितना दमकता है। इन्हें पहली बार देखने वाले तो यही समझने लगते हैं कि जरूर ये कोई बॉलीवुड की एक्ट्रेस होगी। लेकिन..
विज्ञापन

5 of 8
bishesh huirem
जब देखने वालो को असलियत मालूम चलती है तो वे और ज्याद ताज्जुब मानने लगते हैं। यूट्यूब पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यह दावा किया गया कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत किन्नर है। सिर्फ इतना ही नहीं वीडियो में यह भी बताया गया है कि इसके सामने बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की खूबसूरती एकदम फीकी पड़ जाती है।   
विज्ञापन

6 of 8
bishesh huirem
बता दें यह किन्नर मणिपुर की रहने वाली है। इसका नाम 'बिशेष हुइरेम' है। हुइरेम की खूबसूरती इतनी आकर्षक है कि उनके सामने बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी फीकी पड़ जाती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हुइरेम ने थाईलैंड में अंतर्राष्ट्रीय ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट में भाग लिया था। यहां उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

7 of 8
Bishesh Huirem
बताया जाता है कि यहा होने वाली ब्यूटी कॉन्टेस्ट की ये प्रतियोगिता केवल किन्नरों के लिए रखी जाती है। इस कॉन्टेस्ट में 28 साल की हुईरेम के अलावा बाकी देशों के 54 और ट्रांसजेंडर आए थे। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि फैशन में ग्रेजुएट हुईरेम मणिपुर फिल्मों में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कलाकारों में से एक है।

 
विज्ञापन

8 of 8
Bishesh Huirem
हुईरेम मणिपुर की शुमंग लीला में हिस्सा लेकर मशहूर हुई हैं। उसमें महिलाओं के रोल पुरुष करते हैं। आज हुईरेम का नाम पॉपुलर हो चुका है कि जब भी मणिपुर की खूबसूरती की बात की जाती है तो हुइरेम का नाम भी लिया जाता है। अगर आपको यह खबर अच्छी लगी हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करना न भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें