दिल्ली के एक शख्स ने अपनी पत्नी की सोशल मीडिया की लत से परेशान होकर फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी। इसके लिए अदालत ने दोनों को जुलाई में काउंसलिंग के लिए बुलाया है। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ याचिका में तलाक के लिए जो तर्क दिया है वह वाकयी चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
2 of 5
divorce
पति का दावा है कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर इतनी जुनूनी हो चुकी थी कि उसने उनके और परिवार के लिए समय देना ही छोड़ दिया। वह अपने पुरुष मित्रों के साथ व्हाट्सएप पर देर रात तक चैट करती थी। इससे परेशान होकर जब भी उसने अपनी पत्नी को रोकने की कोशिश की, तो वह गुस्सा हो जाती और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगती थी।
विज्ञापन
3 of 5
divorce
फेसबुक और वॉट्सऐप पर चैटिंग की लत से परेशान हो चुका पति, तब लिया ये फैसला
अपनी पत्नी की चैटिंग की लत से परेशान होकर ही पति ने कोर्ट का राह पकड़ी है। कई दफा समझाने के बाद भी जब पत्नी के स्वभाव में कोई अंतर नहीं दिखा तो पति ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी।
4 of 5
divorce
फिलहाल, कोर्ट ने मामले में तलाक याचिका स्वीकार करते हुए पति और पत्नी को काउंसलिंग सेशन के लिए भेजा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो 30 वर्षीय याचिकाकर्ता नरेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी से तलाक मांगा है। दिल्ली के निवासी नरेंद्र सिंह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
अदालत में सिंह के लिए पेश होने वाले वकील मनीष भदौरीया ने मेल टुडे को बताया कि अदालत ने जुलाई में जोड़े के लिए पारस्परिक परामर्श सत्र का उल्लेख किया है ताकि यह समझ सके कि तनाव को हल किया जा सकता है या नहीं।