फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 10 साल बाद पत्नी हो गई मोटी तो पति ने दे दिया तलाक, बोली ऐसी बात सुनकर कान बंद कर लेंगे आप

Fri, 26 Oct 2018 01:34 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
talaq
मध्य प्रदेश के मेघनगर में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को महज इस बात पर तलाक दे दिया क्योंकि उसे वह मोटी नजर आती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच रोजाना झगड़ा भी होता रहता था और फिर एक दिन नौबत यहां तक आ पहुंची... 

 
विज्ञापन

2 of 6
LADY
जी हां, इस मामले के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दोनों की महज 10 साल पहले ही शादी हुई है और दोनों के दो बच्चे भी हैं। पति चाहता था कि उसकी पत्नी पतली-छहरहरी नजर आए लेकिन शादी के 10 साल बाद भी ऐसा नहीं हो सका। पत्नी मोटी ही रही। पत्नी के दुबला होने पर पति उसके साथ रोजाना झगड़ने लगा। सिर्फ इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी को मारने-पीटने भी लगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
LADY
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पति आरिफ उसे मोटी कहकर प्रताड़ित करता था और मारपीट करता था। तीन तलाक मामले में नए कानून के बाद मध्यप्रदेश के झाबुआ में यह पहला मामला दर्ज हुआ है। महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है जिसके बाद उसके पति को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है।  

 

4 of 6
women in burka
यहां एक मुस्लिम महिला की शिकायत पर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अध्यादेश 2018 आने के बाद मध्यप्रदेश में यह पहला मामला है। पत्नी का कहना है पति ने उसे सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह थोड़ी मोटी है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
lady
इस बाबत मेघनगर थाने में महिला ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। उसने रिपोर्ट मेेंं लिखवाया कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है। तलाक की वजह है कि उसकी काया पतली और छरहरी नहीं है। दुबली न होने के चलते शादी के बाद से ही दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा चल रहा है। महिला पुलिस को बताती है कि उसका पति आरिफ उसे मोटी कहकर प्रताड़ित करता था और साथ ही मारता-पीटता भी था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
justice
पत्नी की शिकायत पर आरिफ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि आरोपी पति का कहना है कि उस पर लगे इल्जाम गलत हैं। आरीफ ने कहा कि यह तीन तलाक का मामला नहीं है बल्कि घरेलू विवाद का मसला है। मेघनगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति आरिफ और उसकी मां हुस्ना बानो के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और तलाक देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें