फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के पहले दिन महिला वेटर ने इस बटन को दबा दिया 348 बार,हकीकत जानने के बाद चेहरा हो गया लाल

Fri, 26 Oct 2018 01:21 PM IST
फीचर डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Nurse - फोटो : Entertainment Tonight
नौकरी के पहले दिन बड़े-बड़े लोग नर्वस हो जाते हैं। इस नर्वसनेस में लोग गलतियां भी कर जाते हैं। कई बार गलतियां छोटी होती हैं तो कई बार बहुत बड़ी और कुछ बार ये गलतियां मजेदार भी होती हैं। ऐसी ही एक गलती के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जो महिला से नौकरी के पहले दिन हो गई। 
विज्ञापन

2 of 7
restaurant
इस घटना के बारे में एक महिला ने रेडिट पर लिखा है। जिसको पढ़ने के बाद लोग हंस भी रहे हैं और हैरानी भी जता रहे हैं। महिला ने बताया कि उसे एक फैमिली रेस्टोरेंट में नौकरी मिली। और पहले दिन ही ऐसी गलती कर बैठी जिसकी उम्मीद नहीं थी। 
विज्ञापन

3 of 7
restaurant
महिला के मुताबिक पहले दिन उसके ट्रेनर ने उसे पूरे रेस्टोरेंट के काम करने के तरीके के बारे में समझा रहा था। एक-एक करते हुए वह रेस्टोरेंट के काउंटर पर पहुंचा। जहां दो साथियों ने उसका स्वागत किया। इसके बाद ही सारी गड़बड़ हो गई। 

4 of 7
reception restaurant - फोटो : hotelpakse.com
जैसे ही वो फ्रंड डेस्क पर पहुंची। उसी दौरान वॉकी टॉकी पर कोई संदेश आ गया। जिसकी वजह से महिला का ट्रेनर और उसके दोनो साथी दूसरे विभाग में चले गए। ट्रेनर ने महिला को हिदायत कि वह काउंटर पर ही रहे और आने वाले मेहमानों का अभिवादन करे। 
विज्ञापन

5 of 7
Emergency Button - फोटो : dissolve.com
महिला ने अपने रेडिट अकाउंट पर लिखा कि उस वक्त वहां न तो कोई ग्राहक आ रहा था और न ही कोई अन्य कर्मचारी। इसलिए मैं बोर होने लगी और वहां डेस्क पर रखी चीजों को देखने लगी। इसी दौरान महिला की नजर एक लाल रंग के बटन पर पड़ी। उसने उसे दबा दिया, कोई हलचल नहीं हुई तो उसे लगा कि यह बटन बेकाम है। टाइम पास के लिए वो लगभग एक मिनट तक बिना रूके बटन को ऑन ऑफ करती रही। 
विज्ञापन

6 of 7
Police - फोटो : Daily Mail
इसके बाद उसके साथी आ गए और वो डेस्क से निकलकर बाथरूम की तरफ चली गई। बाथरूम से बाहर निकलने के बाद उसने देखा कि उसका मैनेजर एक नए शख्स की साथ उसकी तरफ आ रहा था। मैनेजर ने महिला से पूछा कि क्या तुमने 911 (आपातकाल) बटन दबाया था। मैं कुछ बोलती उससे पहले मैनेजर ने ही कह दिया कि यह बटन कैसे दबा सकती है। इसे तो मैंने कुछ बताया ही नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
restaurant
इसके बाद मैनेजर ने महिला को उस बटन के बारे में बताया और पूछा कि कहीं तुमने इस बटन को दबा तो नहीं दिया। महिला ने बताया कि इस सवाल के दौरान उसके चारों तरफ रेस्टोरेंट के मेहमान और साथी खड़े थे। महिला ने बताया कि जब वह बाथरूम में थी तब पुलिस अधिकारी रेस्टोरेंट का मुआयना करने आए थे। पुलिस को किसी डकैती या बड़ी चोरी का अंदेशा था क्योंकि 911 का बटन 348 बार दबाया गया था। रेडिट के जरिए महिला ने बताया कि अब वह दोबारा उसी जगह पर नौकरी पर नहीं जाना चाहती है। क्योंकि उसे अपनी इस बचकानी हरकत पर शर्म आ रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें