फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का अनोखा स्कूल, जहां पढ़ाई के साथ लड़कियों की कराई जाती है शादी भी

Mon, 18 Feb 2019 08:15 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Andh Kanya Prakash Gruh - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसे कई स्कूल हैं, जो अपने आप में एक अनोखी खासियत समेटे हुए हैं। ऐसा ही एक स्कूल है गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है, जहां न सिर्फ लड़कियों को पढ़ाया जाता है, बल्कि उनकी शादी का भी ख्याल रखा जाता है। यह स्कूल शायद दुनिया में अपने तरह का अनोखा स्कूल है। 
विज्ञापन

2 of 5
Andh Kanya Prakash Gruh - फोटो : Social media
इस स्कूल का नाम 'अंध कन्या प्रकाश गृह' है। कभी चार बच्चों के साथ खोला गया यह स्कूल आज एक बड़े आवासीय विद्यालय का रूप ले चुका है। यह स्कूल दुनिया के सामने एक मिसाल बना हुआ है। आपको बता दें कि इस खास स्कूल को खोलने का मकसद भी बहुत खास था। यह स्कूल दिव्यांग लड़कियों को शिक्षित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए खोला गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Andh Kanya Prakash Gruh - फोटो : Social media
विकलांग लड़कियों की खराब शिक्षा को लेकर साल 1954 में 'नीलकांत राय छत्रपति' ने 10 हजार रुपये फंड के साथ इस स्कूल की शुरुआत की थी। इस स्कूल की देखरेख का जिम्मा 'अंध कन्या प्रकाश गृह' नाम के एक गैर सरकारी संगठन के पास है। 

4 of 5
Andh Kanya Prakash Gruh - फोटो : Social media
यह स्कूल शारीरिक रूप से दिव्यांग लड़कियों को क्वालिटी एजुकेशन देने के साथ ही उन्हें जीवन के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के लिए जाना जाता है। जब दिव्यांग लड़कियां शादी के योग्य हो जाती हैं तो संस्थान की ओर से उनके योग्य वर ढूंढकर उनकी शादी भी कराई जाती है। यही बात इस स्कूल को बाकी सभी स्कूलों से अलग बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Andh Kanya Prakash Gruh - फोटो : Social media
इस स्कूल की लड़कियां चिक्की, दिवाली के दिए और कई हथकरघा प्रोडक्ट बनाती हैं, जिन्हें मार्केट में काफी पसंद किया जाता है। यहां की छात्राओं को धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते सुन आप भी चौंक जाएंगे। ये दिव्यांग छात्राएं पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के मामले में किसी भी सामान्य छात्र से बिल्कुल भी कम नहीं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें