फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Time Travel: क्या सच है टाइम ट्रैवल? 1938 में मोबाइल पर बात करती दिखी महिला, वीडियो देखकर लोग हैरान

Wed, 04 Oct 2023 01:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Time Travel - फोटो : Youtube/scoopview
Time Travel: दुनिया में टाइम ट्रैवलर काफी लंबे समय से चर्चा विषय बना हुआ है। कई ऐसी हॉलीवुड फिल्में बन चुकी हैं जिनमें बेहद अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर सच में कोई समय यात्रा कर सकता है? भविष्य में क्या समय यात्रा के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? काफी लंबे समय से वैज्ञानिकों को समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित करती आ रही है। 

मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सन 1905 में एक सिद्धांत दिया था, जिसका नाम सापेक्षतावाद है। इसमें उन्होंने बताया था कि ब्रह्मांड में टाइम और स्पेस चादर के रूप में एक-दूसरे से जुड़े हैं। आइंस्टीन के सिद्धांत के मुताबिक, गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव के कारण यह चादर नीचे की तरफ मुड़ती है जिससे रेखा में बदलाव नजर आता है। वर्तमान समय के वैज्ञानिकों ने इसी सिद्धांत के आधार पर समय यात्रा करने के कई तरीकों की खोज की है, जिनका इस्तेमाल करके समय यात्रा की जा सकती है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
anti universe, time travel - फोटो : istock
टाइम ट्रैवल को लेकर कुछ लोग मानते हैं कि टाइम ट्रैवलिंग संभव है, लेकिन इसका क्या सबूत है? अब इन सवालों के बीच साल 1938 में बनाया गया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद इस कॉन्स्पिरेसी थ्योरी पर कई लोगों को यकीन हो गया है कि टाइम ट्रैवल संभव है। दरअसल, इस वीडियो में एक महिला को मोबाइल पर बातचीत करते देखा जा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
anti universe, time travel - फोटो : istock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1938 में इस वीडियो को शूट किया गया था। अब कॉन्स्पिरेसी थ्योरिस्ट्स का दावा है कि इससे टाइम ट्रैवल साबित होता है। इसमें एक महिला अपने कान के पास हाथ रखे हुए है, जैसे वह फोन पर किसी से बातचीत कर रही हो। हालांकि साल 1938 में सेलफोन का आविष्कार ही नहीं हुआ था। पहला हैंडहेल्ड मोबाइल 3 अप्रैल 1973 को न्यूयॉर्क सिटी में मोटोरोला के मार्टिन कूपर ने प्रदर्शित किया था। 

Viral Video: सिर पर गैस सिलेंडर रखकर महिला ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

4 of 7
anti universe, time travel - फोटो : istock
कहां का है वीडियो?

कॉन्स्पिरेसी थ्योरिस्ट्स इस वीडियो को टाइम ट्रैवल के सबूत के तौर पर देख रहे हैं। उनका कहना है कि टाइम ट्रैवल वास्तव में संभव है। उनके मुताबिक, मोबाइल सेलफोन के आविष्कार से दशकों पहले महिला को मोबाइल पर बात करते देखा सकता है। इससे टाइम ट्रैवल का अस्तित्व साबित होता है। यह वीडियो 85 साल पहले अमेरिका में एक फैक्ट्री के बाहर शूट किया गया था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टाइम ट्रैवल के सबूत के तौर पर पेश किए जाने वाले इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में फोन पर बात कर रही महिला ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। क्या वह सच में फोन पर बात कर रही है, इसकी पुष्टि करना असंभव है।




Dust Devil On Mars: मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी शैतान, नासा के रोवर ने रिकॉर्ड किया हैरान करने वाला वीडियो
विज्ञापन

6 of 7
Time Traveller Claim world will get good news within 6 months - फोटो : iStock
इस वीडियो को लेकर एक शख्स का दावा है कि महिला उनकी परदादी है। उन्होंने बताया है कि वीडियो में दिख रही महिला मेरी परदादी गर्ट्रूड जोन्स हैं। तब वह 17 साल की थीं। शख्स का कहना है कि इस वीडियो को लेकर मैंने उनसे पूछा और उन्हें यह अच्छी तरह से याद है।

Dinosaurs: ज्वालामुखी और क्षुद्रग्रह से नहीं मरे थे डायनासोर? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टाइम ट्रैवल ने किया हैरान करने वाला दावा - फोटो : iStock
उन्होंने बताया कि ड्यूपॉन्ट के फैक्ट्री में एक टेलीफोन कम्युनिकेशन सेक्शन था। जहां वायरलेस टेलीफोन के साथ प्रयोग किया जा रहा था। गर्ट्रूड और पांच अन्य महिलाओं को टेस्ट करने के लिए एक सप्ताह के लिए वायरलेस फोन दिए गए थे। वायरलेस फोन पकड़े हुए गर्ट्रूड वैज्ञानिकों में से एक से बात कर रही है। फोन चलते वक्त उनके दाहिनी ओर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें