फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biggest Asteroid: ये हैं अब तक के सबसे बड़े और खतरनाक एस्टेरॉयड, जानिए इनके बारे में...

Tue, 18 Jan 2022 04:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सबसे बड़े और खतरनाक एस्टेरॉयड - फोटो : Pixabay
दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड को पृथ्वी के लिए खतरनाक बताया है। उनका कहना है कि एस्टेरॉयड के टकराने से धरती पर तबाही मच सकती है। एक बार एक बड़े एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह की पृथ्वी से टक्कर हुई थी जिसके बाद धरती से डायनासोर खत्म हो गए थे। अब एक बार फिर एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने का खतरा मंडरा रहा है। वैज्ञानिकों की तरफ से इसको लेकर चेतावनी दी गई है। उनका कहना है कि धरती के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड अगर टकराते हैं, तो तबाही मच सकती है। 

आज यानी 18 जनवरी को एक एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरेगा जो बुर्ज खलीफा (Burj Khallifa) से दोगुने आकार का है। इस एस्टेरॉयड का नाम 7482 (1994 PC1) है जो अब तक का सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह बताया जा रहा है। इस एस्टेरॉयड की लंबाई लगभग 1 किमी (3280 फीट) है। यह धरती से 19.3 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा जो धरती के लिए कम खतरा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इसके रास्ते में थोड़ा भी बदलाव होता है, तो धरती से टकरा सकता है और तबाही मच सकती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से भी इसे खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। आइए जानते हैं अब तक के 5 सबसे बड़े और सबसे खतरनाक एस्टेरॉयड के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
सबसे बड़े और खतरनाक एस्टेरॉयड - फोटो : Pixabay
 1866 Sisyphus

यह अब तक का सबसे बड़ा एस्टेरॉयड है जो अपोलो ग्रुप का है। इसका व्यास करीब 7 किलोमीटर है। यह खतरनाक एस्टेराॅयड 24 नवंबर 2071 को धरती से 17,325,000 किमी की दूरी से गुजरेगा। यह पृथ्वी के सबसे चमकीले क्षुद्रग्रहों में शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सबसे बड़े और खतरनाक एस्टेरॉयड - फोटो : पीटीआई
1999 जेएम8

इस एस्टेरॉयड को खतरनाक क्षुद्रग्रह में शामिल किया है। इसका भी व्यास करीब 7 किलोमीटर है।  बीती सदी में यह एस्टेरॉयड पांच बार 0.20 एयू से ज्यादा धरती के पास से गया था। 

4 of 6
सबसे बड़े और खतरनाक एस्टेरॉयड - फोटो : Pixabay
 3122 फ्लोरेंस

यह एस्टेरॉयड अमोर समूह का है जो एक पथरीला क्षुद्रग्रह है। इसको एक संभावित खतरनाक एस्टेरॉयड बताया गया है। यह करीब 5 किलोमीटर व्यास का है। यह पृथ्वी के पास पहुंच सकता है। अगर ये एस्टेरॉयड धरती से टकराता है, तो भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
सबसे बड़े और खतरनाक एस्टेरॉयड - फोटो : पीटीआई
99942 एपोफिस

इस एस्टेरॉयड को भी संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रहों में शामिल किया गया है। इसका व्यास 370 मीटर है। इसके 2.7% तक पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई गई है। यह 13 अप्रैल, 2029 को पृथ्वी के पास से गुजरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सबसे बड़े और खतरनाक एस्टेरॉयड - फोटो : Pixabay
2010 आरएफ12

यह एक बहुत छोटा एस्टेरॉयड है, लेकिन यह धरती को प्रभावित कर सकता है। इसके 5 सितंबर 2096 को पृथ्वी के पास गुजरने की बात कही गई है। इससे पहले यह धरती के पास से 8 सितंबर 2010 को गुजरा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें